एक्सप्लोरर

Video: दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल, चप्पल निकालकर युवक को पीटने लगा शख्स

दिल्ली मेट्रो में कोई रील बना रहा है तो कोई बहस बाजी कर रहा है यहां तक की मेट्रो में मेकअप करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. लेकिन इस बार मेट्रो में हुआ है चप्पल से घमासान.

Trending Video: दिल्ली मेट्रो में आपका चप्पलों से स्वागत है. आप सोच रहे होंगे कि मेट्रो का स्लोगन बदल दिया गया है क्या? जी नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी यकायक यही निकल पड़ेगा. दिल्ली मेट्रो में कोई रील बना रहा है तो कोई बहस बाजी कर रहा है यहां तक की मेट्रो में मेकअप करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. लेकिन इस बार का वीडियो इसलिए खास है क्योंकि वीडियो में एक शख्स के मुंह पर चप्पलें बजाई जा रही है.

और शुरू हो गई चप्पल फाइट

दिल्ली मेट्रो में एक दो शख्स आपस में ऐसे भिड़े कि उन्होंने एक दूसरे की इज्जत की परवाह नहीं कि. चप्पल और घूसे एक दूसरे पर ऐसे बरसा रहे थे मानो इन पर सब्सिडी मिलती हो. हुआ यूं कि दो आदमियों के बीच दिल्ली मेट्रो में बहस हो गई. ऐसे में एक आदमी जिसने कथित तौर पर शराब पी हुई थी उसने अपनी चप्पल निकाल कर सामने वाले शख्स को पीटना शुरू कर दिया. 

देखें वीडियो

एक चप्पल हाथ से फिसली तो दूसरी चप्पल से कूटा

शराबी शख्स को नशे में ठीक से चप्पल भी खोलनी नहीं आ रही थी. शराब के नशे में धुत शख्स ने जैसे ही मारने के लिए चप्पल निकाली, चप्पल फिसल कर उसके विरोधी के खेमे में चली गई, मानों चप्पल ने भी शराबी से गद्दारी कर दी हो. लेकिन एक चली गई तो क्या हुआ, दूसरी वफादार चप्पल तो शराबी के पैर में थी ही, उसने चप्पल उतारी और सामने वाले शख्स के चेहरे पर सुताई शुरू कर दी.

मेट्रो की रफ्तार से मुंह पर बरसाई चप्पल

मेट्रो जिस रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी उसी रफ्तार से शख्स के मुंह पर चप्पलें रसीद की जा रही थी. लेकिन शख्स भी कब तक मिथुन की फिल्मी हिरोईन बन अपनी इज्जत की धज्जियां उड़वाता, उसने बाहुबली का रूप धारण कर चप्पल वाले शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि वो भुलाए नहीं भूलेगा.

चप्पल खा रहे शख्स ने बरसाए चांटे

चप्पल की मार झेल चुके शख्स ने अपने सब्र के बांध को तोड़ा और चप्पल परस्त शख्स के मुंह पर दो घूसे और कुछ चांटे रसीद कर अपनी हिसाब मुकम्मल कर लिया. चांटे भी शख्स ने उसी रफ्तार से मारे जिस रफ्तार से उसे चप्पल पड़े थे. दोनों ऐसे लड़ रहे थे मानों जंगल में दो भूखे शेर अपने शिकार के लिए लड़ रहे हों. हालांकि इसमें  शिकार कहीं दिखाई नहीं दिया, और लड़ाई बिनी किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हो गई. ऐसे में चांटे रसीद कर शख्स वहां से जाने को ही था कि भाईसाहब के पीछे शराबी फिर से पड़ गया, इसके बाद एक शख्स बीच बचाव करने आया और इन दोनों लोगों का मामला शांत करवाया. 

ओलंपिक में भेजो भाई को

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. हमेशा की तरह यूजर्स पॉपकॉर्न चबाते हुए कमेंट करने मैदान में कूद पड़े हैं. एक यूजर ने लिखा...इस भाई को ओलंपिक में भेजो, जिस तरह का इसका निशाना है भारत के लिए गोल्ड ले ही आएगा. एक और यूजर ने लिखा...दिल्ली मेट्रो में यह रोज का हो गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लफड़ा और दिल्ली मेट्रो कभी अलग नहीं हो सकते.

यह भी पढ़ें: Video: वंदे भारत में वेज की जगह मिल गया नॉनवेज फूड, पैसेंजर ने जमकर काटा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
Viral Video: अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget