एक्सप्लोरर

गजब: 65 साल के व्यक्ति के पांव की नब्ज चेक करते हुए डॉक्टरों को सुनाई दिया गाना, जानें कैसे

तकनीक की मदद से दुनिया में कई रोगों का इलाज ना सिर्फ संभव हो चुका है बल्कि कई बार अंसभव सी लगने वाली मुश्किलें भी हल होती दिखाई देती हैं. लेकिन यही तकनीक कई बार अबूझ पहेलियों में घिर जाती है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद  मेडिकल क्षेत्र में तकनीक के योगदान को फिर से समझने की कोशिश की जा रही है . पूरा मामला एक 65 साल के बुजुर्ग शख्स से जुड़ा है.शख्स को गिरने की वजह से गंभीर चोट आई थी. बुजुर्ग शख्स का दायां कूल्हा डिस्लोकेट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सबसे अहम बात ये कि इस शख्स की पहले ही आर्थ्रोप्लास्टी की जा चुकी थी जिसकी वजह से ये केस और ज्यादा क्रिटिकल हो चुका था. आर्थ्रोप्लास्टी में सर्जरी के जरिए खराब हो चुके जोड़ों को बदल दिया जाता है. हालांकि इस पूरे केस में अच्छी बात ये थी कि बुजुर्ग शख्स को कूल्हे के अलावा कोई दूसरी चोट नहीं लगी थी.
पल्स के साथ सुनाई दिया म्यूजिक
वहीं इस मामले में डॉक्टर्स ने जांच के लिए हैंडी डॉप्लर डिवाइस का इस्तेमाल किया तो चौंकाने वाली चीज सामने आई. दरअसल पैर की स्थिति जानने के लिए डॉक्टर्स ने पैर की नसों की जांच शुरू की थी. इस दौरान डॉक्टर्स ने जब डिवाइस को डॉरसेल पैडिस पर रखा तो डिवाइस से जुड़े स्पीकर पर पल्स के साथ एक म्यूजिक भी सुनाई देने लगा. म्यूजिक सुनकर डॉक्टर्स की टीम हैरत में पड़ गई.
अलग-अलग डिवाइस इस्तेमाल करने पर भी सुना म्यूजिक
डॉक्टर्स ने इसे समझने के लिए कई बार अलग-अलग डिवाइस का भी इस्तेमाल किया. लेकिन जब भी बुजुर्ग पर इसका इस्तेमाल किया गया तो म्यूजिक सुनाई देने लगा. लेकिन जब उसी डॉप्लर डिवाइस के जरिए हॉस्पिटल के स्टाफ मेंबर की जांच की गई तो कोई संगीत सुनाई नहीं दिया.
इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मरीज के शरीर में लगे प्रोस्थेटिक कूल्हों की वजह से डॉप्लर डिवाइस ने कोई नजदीकी रेडियो सिगनल पकड़ लिया होगा. लेकिन अभी ये सिर्फ एक अनुमान भर ही था. हालांकि अस्पताल की तरफ से इस मामले की जांच इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को सौंपी गई . इस पूरे प्रकरण के दौरान किसी भी मेडिकल उपकरण में खामी नहीं मिली. हालांकि इस घटना के करीब आठ महीनों बाद शख्स पूरी तरह से ठीक हो चुका है.
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget