एक्सप्लोरर

Viral Videos 2020: वो 10 वायरल वीडियो, जिन्होंने इस साल बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

साल 2020 में कई मुसीबतों के साथ-साथ कुछ मजेदार वीडियो ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेरी है. इस साल कई ऐसी वीडियो सामने आई है,जिन्होनें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है. लोगों ने इन वीडियो को जमकर शेयर भी किया है.

कई बुरी यादों और काफी मुश्किलों के बाद अब साल 2020 आखिरकार खत्म होने जा रहा है. एक तरफ जहां कोरोना वायरस की वजह से जहां पूरी दुनिया में दुख के बादल छाए रहे, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे साल के दौरान कई वीडियो ऐसे भी सामने आए जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया. तो चलिए आज आपको भी बताते हैं साल 2020 के ऐसे ही कुछ कमाल के वीडियोज के बारे में.

1. रुडी गुलियानी ने कोर्ट रूम में पास की गैस

डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा छाया रहा. इस वीडियो में चुनावों को लेकर हो रही एक सुनवाई में कोर्ट रूम के अंदर एक अजीब आवाज सुनाई दी. कहा जा रहा है कि ये आवाज ट्रंप के निजी अटॉर्नी रुडी गुलियानी के गैस पास करने की वजह से आई थी जिसे कोर्ट रूम में मौजूद माइक्रोफोन की वजह से पूरे हॉल में साफ सुना गया था.

2. हवा में तैरती महिला का वीडियो

मई में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला हवा में फ्लोट करती दिख रही थी. महिला रोप स्विंग से गिरने से पहले हवा में बीचोबीच काफी वक्त तक रुकी हुई दिखाई दी.  इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का काफी ध्यान खींचा था.

3. कुत्ते का बिल्ली के साथ खाना बांटने का वीडियो

चीन में एक पालतू कुत्ते का वीडियो खासा वायरल हुआ था. इस वीडियो में ये कुत्ता एक बिल्ली के साथ अपना खाना शेयर करता दिखा था. कुत्ते का नाम पुडिंग बताया जा रहा है, और वीडियो में वो बिल्ली के साथ अपना बन शेयर करता दिख रहा था. हालांकि शुरू में बिल्ली खाना नहीं लेती लेकिन बाद में भूख से हार जाती है.

4. गोल्फ कोर्स में दो सांपों का वीडियो ये वीडियो एक गोल्फ कोर्स का बताया गया था. वीडियो में दो सांप एक साथ डांस करते दिख रहे थें. मार्च के महीने में आया ये वीडियो अचानक वायरल हुआ था. हालांकि कुछ लोगों ने कहा था कि ये वीडियो इन सांपों के प्रेम विहार का है. कुछ ने इसे दो नर सांपों के बीच युद्ध भी कहा था. 5. बच्चों को घूरता दिखा माउंटेन लॉयन

कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था. ये वीडियो एक घर के फ्रंटयार्ड का था जहां एक माउंटेन लॉयन पास  ही साइकिलिंग कर रहे बच्चों के एक ग्रुप को घूरता दिख रहा था. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फैला था. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों को कुछ देर तक देखने के बाद शेर चला जाता है.

6. क्वारंटीन में शेफ की कुकिंग का वीडियो

कनाडा के एक शेफ का क्वारंटीन पीरियड के दौरान का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में ये शेफ होटल रूम में मौजूद चीजों से अपना खाना तैयार करता दिख रहा है. सेलिब्रिटी शेफ गोर्डन रामसे ने भी इस 23 साल के लड़के की खासी तारीफ की थी.

7. सिख बच्चे के भांगड़ा पर कुत्ते का रिएक्शन एक सिख लड़के का दो कुत्तों के सामने भांगड़ा करना भी खासा वायरल हुआ था. इस वीडियो में दो कुत्तों के बीच एक बच्चे भांगड़ा करता दिख रहा है. वीडियो के वक्त और जगह को लेकर कोई खुलासा नहीं हो सका  था. 8. मैट राइट का क्रोकोडाइल से सामना एनीमल हैंडलर के तौर पर मशहूर मैट राइट का भी एक वीडियो खासा वायरल हुआ था. इस वीडियो में वो एक साल्टवॉटर क्रोकोडाइल को काबू करते दिख रहे हैं. 9. अपने कुत्तों के साथ वीडियो कॉल करता शख्स कोविड संकट के दौरान जूम कॉल काफी प्रचलित और बातचीत का सुगम जरिया बन चुकी हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था एक शख्स और उसके कुत्तों के बीच बातचीत का. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. 10. पीपीई किट में डॉक्टर का डांस मुंबई में रहने वाली डॉक्टर रिचा नेगी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो पीपीई किट में गर्मी सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं. इस वीडियो को भी खासा पसंद किया गया था और ये काफी वायरल भी हुआ था.

ये भी पढ़ें-

मिर्जापुर से लेकर पाताल लोक तक 2020 में ये 5 वेब सीरीज रही सुपर हिट | Uncut

क्या BJP-शिवसेना के बीच लड़ाई का नतीजा है संजय राउत की बीवीवर्षा राउत को ED का समन? Uncut

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget