एक्सप्लोरर

टारगेट पूरा किया जा रहा है... मुंबई की बारिश में सड़क पर आया समंदर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये खौफनाक वीडियो

मुंबई की बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार थाम दी है. सड़कों पर समंदर उतर आया है, लोकल ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हुईं. सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो और मज़ेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.

मुंबई – जब-जब बादल बरसते हैं, तब-तब मुंबई की रफ्तार थम जाती है, लेकिन इस बार तो बारिश ने जैसे सारी हदें पार कर दीं. शहर की सड़कों ने समंदर का रूप ले लिया, गाड़ियां नाव की तरह तैरती दिखीं और लोकल ट्रेनें रेंगने पर मजबूर हो गईं. लोगों की जिंदगी पर ऐसा ब्रेक लगा कि सोशल मीडिया पर वीडियो देख कर लगे, ये मुंबई नहीं कोई नया 'जलपरी द्वीप' है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हैं जिन्हें देखने के बाद आप कहेंगे कि अच्छा हुआ फिलहाल हम मुंबई में नहीं हैं.

सड़कें बनीं दरिया, गाड़ियां बनीं नाव Welcome to ‘Venice of India’!

मुंबई की कई सड़कों पर पानी इस कदर भर गया कि लोग घुटनों से लेकर कमर तक पानी में चलते नजर आए. कहीं स्कूटी बहती दिखी, तो कहीं कारें आधी डूबी हुईं थीं. वायरल वीडियो में कई इलाकों में हालात ऐसे हो गए कि लोगों ने तंज कसते हुए कहा "लगता है हम ऑफिस नहीं, गंगा स्नान करने निकले हैं."

लोकल ट्रेनें लेट, फ्लाइटें डाइवर्ट- सफर बना ‘सफरिंग’

मुंबई की ‘लाइफलाइन’ मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें ट्रैक पर पानी भरने से घंटों लेट हो गईं. वहीं एयरपोर्ट पर 14 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा. एयरलाइंस को यात्रियों के लिए एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ी. ऐसा लग रहा था मानों ये महाराष्ट्र की राजधानी किसी आईलैंड पर शिफ्ट हो गई हो.

वायरल हुआ ‘तैरती मुंबई’ का वीडियो लोग बोले...छाते से क्या होगा जब कमर तक पानी हो?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो साफ कहते हैं "ये बारिश नहीं, समंदर का सैलाब है!" एक वीडियो में शख्स छाता लेकर कमर तक पानी में चलता दिखा और कैप्शन था जब कमर तक होगा पानी तो कुछ नहीं कर पाएगी छाते की भी नानी. कुल मिलाकर मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़ ने भी इस मॉनसून में नया ‘तड़का’ लगा दिया है.

यह भी पढ़ें: Video: बुजुर्ग सास को सड़क पर चप्पलों से मारा, देवर ने भाभी को पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

मुंबईकर बोले हर साल यही होता है, कब सुधरेगा सिस्टम?

लोगों का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर जमकर फूटा. एक यूजर ने लिखा "हर साल की यही कहानी है, पानी में डूबती मुंबई और ऊपर से सिस्टम का ढीला रवैया." वर्किंग क्लास के लिए ये ‘मुंबई स्पिरिट’ नहीं, बल्कि मजबूरी है रोजाना 2-3 घंटे पानी से लड़कर ऑफिस पहुंचना, ट्रेनें पकड़ना और टूटी सड़कों पर चलना.

फिलहाल इतना तय है कि मुंबई में बारिश हो या आफत, वायरल जरूर होगी! तो जनाब, अगर आप मुंबई में हैं तो रेनकोट, छाता और ढेर सारा सब्र साथ रखना न भूलें. और हां, अगर फंस भी जाएं तो एक बढ़िया वीडियो बना लें क्या पता अगला वायरल कंटेंट आपका ही हो.

यह भी पढ़ें: Video: इंसानियत का अपराधी! तड़पती रही लड़की, लूटपाट करता रहा दरिंदा, वीडियो देख आएगा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
Video: 'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget