एक्सप्लोरर

Watch: अपनी ही बच्ची की जान की दुश्मन बनी मां, भालू के बाड़े में फेंकी 3 साल की बच्ची

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक मां ने अपनी ही बच्ची को भालू के बाड़े में फेंक दिया. हालांकि बच्ची को सकुशल बचा लिया गया.

Trending News: कहा जाता है कि एक बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार उसकी मां करती है. मां अपने बच्चे की सलामती के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है किसी भी परेशानी का सामना करने को तैयार रहती है. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि एक मां अपनी ही बच्ची की जान की दुश्मन बन जाए. उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक मां अपनी ही बच्ची की जान लेने की कोशिश करती है. हालांकि बच्ची को सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी (CCTV footage) में कैद हो गया. वीडियो को जिसने भी देखा वो सहम गया.

महिला ने बच्ची को भालू के बाड़े में फेंका
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के ताशकंद में एक महिला अपनी 3 साल की बच्ची को घुमाने के लिए चिड़ियाघर लेके गई. चिड़ियाघर में महिला बच्ची को भालू को दिखाने के लिए उसके बाड़े की रेलिंग के पास जाकर खड़ी हो गई. तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी लोग सहम गए. महिला ने भालू दिखाने के बहाने अपनी बच्ची को रेलिंग से बाड़े में धकेल दिया.

बच्ची के बाड़े में गिरते ही भालू फौरन बच्ची की ओर दौड़ पड़ता है. हालांकि जूजू नाम के भालू ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और केवल सूंघकर उसे छोड़ दिया. बच्ची के बाड़े में गिरने की खबर मिलते ही चिड़ियाघर का स्टाफ फौरन भालू के बाड़े की ओर आया और बच्ची को वहां से सुरक्षित निकाल लिया. बच्ची को मामूली चोट आई है.

देखें वीडियो: 

मां को पुलिस ने कस्टड़ी में लिया
चिड़ियाघर के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि महिला ने जानबूझकर बच्ची को बाड़े में फेंका था. इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने भी यही कहा है. लोगों का कहना है कि हमने महिला को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक वह अपनी बच्ची को भालू के बाड़े में फेंक चुकी थी. बच्ची की मां को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया और महिला पर बच्ची की हत्या की कोशिश का आरोप लगा है. अगर वह इसकी दोषी पाई जाती है, तो उसे कम से कम 15 साल की सजा होगी.

यह भी पढ़ें: Zoo कीपर पर हमला कर मार डाला, फिर साथी के साथ चिड़ियाघर से फरार हो गई शेरनी

यह भी पढ़ें: कनाडा में विरोध-प्रदर्शन के बीच पीएम Justin Trudeau हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से फिर की वैक्सीन लगवाने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget