एक्सप्लोरर

वायरल हो रहा पाकिस्तान के सिविल सर्विस एग्जाम का मॉक इंटरव्यू, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

एक पाकिस्तानी संस्थान का वीडियो जिसमें सिविल सेवा के उम्मीदवार से सवाल पूछे गए हैं, अपने सवालों को लेकर काफी ज्यादा वायरल हो गया है. जिसमें उम्मीदवार से ऊटपटांग सवाल पूछे जा रहे हैं.

Trending Video: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते समय, उम्मीदवार विभिन्न विषयों का गहन अध्ययन करते हैं, वर्तमान घटनाओं के बारे में अपने ज्ञान को अपडेट करते हैं, और वास्तविक परिस्थितियों में उनके सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर खुद को तैयार करते हैं. इन सब में वे मॉक इंटरव्यू भी देते हैं. जबकि ऐसे कई मॉक इंटरव्यू बड़े ही चुनौतीपूर्ण होते हैं और उम्मीदवारों को पसीने से तर कर देते हैं, एक पाकिस्तानी संस्थान का वीडियो जिसमें सिविल सेवा के उम्मीदवार से सवाल पूछे गए हैं, अपने सवालों को लेकर काफी ज्यादा वायरल हो गया है. जिसमें उम्मीदवार से ऊटपटांग सवाल पूछे जा रहे हैं.

ISSB परीक्षा का मॉक इंटरव्यू हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में इंटरव्यू लेने वाले को उम्मीदवार की पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछते हुए सुना जा सकता है और यह भी कि वह उनके किस अंग को पसंद करता है. जब उम्मीदवार से पूछा जाता है कि वह पाकिस्तान की किस एक्ट्रेस को पसंद करता है तो उम्मीदवार जवाब देकर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का नाम बताता है. इसके बाद इंटरव्यूअर उम्मीदवार से पूछता है कि आप अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के किस बॉडी पार्ट को पसंद करते हैं, तो वह जवाब में एक्ट्रेस की आंखें बोलता है. इसके  बाद इंटरव्यू लेने वाला शख्स उम्मीदवार से कहता है कि आप उस एक्ट्रेस के ऐसे किस बॉडी पार्ट को पसंद करते हैं जो उसकी गर्दन से नीचे है इस पर उम्मीदवार कहता है कि मुझे उनके हाथ पसंद हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by World Times Institute (@worldtimesinsta)

 

कैटरीना के पास है भारत पाकिस्तान के परमाणु हमले की खुफिया जानकारी!

बाद में वह उम्मीदवार की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री के बारे में पूछा जाता है, जिस पर वह उम्मीदवार कहता है, कैटरीना कैफ. फिर इंटरव्यूवर कैफ से संबंधित एक काल्पनिक स्थिति-आधारित प्रश्न पूछता है. काल्पनिक प्रश्न भारत द्वारा कथित तौर पर "पाकिस्तान पर परमाणु हमले" की योजना बनाने के बारे में है और सवाल के अनुसार, कैटरीना कैफ के पास इसे रोकने के बारे में जानकारी है. अब, उस व्यक्ति का काम उसके पास जाना और खुफिया जानकारी प्राप्त करना है. हालांकि, ऐसा करने का एकमात्र तरीका कैटरीना कैफ के साथ "रिश्ते" में रहना है; वह क्या करेगा? इस पर उम्मीदवार कहता है कि कैटरीना जैसा कहेगी मैं वैसी ही करुंगा.

अफगानिस्तान की एक्ट्रेस के साथ बनाने हैं संबंध!

इसके बाद उम्मीदवार कहता है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमले को रोकने की जानकारी कथित तौर पर वहां की एक एक्ट्रेस के पास है, उससे जानकारी लेने की शर्त ये है कि आपको उसके साथ संबंध बनाने हैं, ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे, तो इस पर उम्मीदवार कथित तौर पर संबंध बनाने को हामी भर देता है. इसके बाद इंटरव्यूअर उसे डांटते हुए कहता है कि आप मुल्क के लिए अपना चरित्र बेच आएंगे.

यूजर्स ने लिए मजे

ये वीडियो इस महीने की शुरुआत में लाहौर स्थित कोचिंग सेंटर वर्ल्ड टाइम्स इंस्टीट्यूट के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे. हालांकि, हाल ही में इन्हें खूब पसंद किया जाने लगा है. कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर इंटरव्यूअर के सवालों पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं. एक यूजर ने लिखा..पाकिस्तान से और क्या उम्मीद की जाए. एक और यूजर ने लिखा...क्या यह सच में सिविल सेवाओं के मॉक इंटरव्यू हैं?

यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल लूटने आए लुटेरे को पब्लिक ने जमकर कूटा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget