एक्सप्लोरर

मोटरसाइकिल लूटने आए लुटेरे को पब्लिक ने जमकर कूटा, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत होती है बाइक सवार का पीछा कर रहे लुटेरों से. बाइक सवार को पता भी नहीं होता कि कोई उसकी बाइक लूटने के लिए उसके पीछे पीछे चल रहा है.

Trending Video:सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो आपका दिन बना देते हैं. कई तरह के वीडियो मजेदार होते हैं तो कई वीडियो को देख आप सहम जाते होंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसे देखकर आप हंसेंगे भी, सहमेंगे भी और हैरान भी रह जाएंगे. वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची का है, जहां बाइक की लूट करने आए एक लुटेरे को पब्लिक ने जमकर कूट दिया. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है और खूब शेयर किया जा रहा है.

बाइक लूटने आया लुटेरा खुद हो गया शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत होती है बाइक सवार का पीछा कर रहे लुटेरों से. बाइक सवार को पता भी नहीं होता कि कोई उसकी बाइक लूटने के लिए उसके पीछे पीछे चल रहा है. ऐसे में बाइक सवार अपने घर के बाहर जैसे ही बाइक रोकता है, उसके पीछे आ रहे दो लुटेरे उसे हथियार दिखाकर उससे बाइक छीनने की कोशिश करते हैं. एक लुटेरा पहले से ही अपनी बाइक पर भागने के लिए तैयार रहता है और दूसरा लुटेरा हथियार दिखा शख्स की बाइक लुटने की कोशिश करता है. ऐसे में शख्स भी डरकर अपने घर में घुस जाता है और लुटेरा बाइक लूट कर वहां से जाने को ही होता है कि घर से 8-10 लोगों का एक हुजूम बाहर आता है और उस लुटेरे पर टूट पड़ता है.

जमकर बरसाए लात घूंसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरा बाइक स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा है तभी घर से 8-10 लोगों की भीड़ आती है और लुटेरे पर टूट पड़ती है. भीड़ लुटेरे को इतना मारती है कि कुटाई में लुटेरे को पहचानना मुश्किल हो जाता है, बस भीड़ लात घुसे चलाती हुई नजर आ रही है. कोई लात मार रहा है तो कोई मुंह पर घूसे चला रहा है. कोई चांटे मार रहा है तो कोई लुटेरे को नोच रहा है.

धोखा देकर भागा साथी लुटेरा

अपने साथी को भीड़ के हाथों कुटता देख साथी लुटेरा जिस बाइक पर आता है उसे लेकर वहां से फरार हो जाता है. इसके बाद भीड़ उसे पकड़ने के लिए पीछे भी भागती है लेकिन वो वहां से गायब हो जाता है. इसके बाद शामत आती है पकड़े गए लुटेरे की. भीड़ उसे इतना मारती है कि मार मार कर उसका भूत बना देती है. इसके बाद कुटाई करते हुए लोग उसे घर के अंदर ले जाते हैं. जिस हिसाब से लुटेरे की कुटाई हुई है उस हिसाब से अब लुटेरा कभी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा.

कराची में आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कराची में ऐसी घटनाएं आम हैं, कोई नई बात नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...साथ वाले भाई ने धोखा दे दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब कभी ये शख्स लूटपाट नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: इस लड़की ने तो खुद को ही दे दिया तलाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget