एक्सप्लोरर

आग के ऊपर से कूदने चला था शख्स, दोस्त की गलती के कारण चढ़ा अग्नि की भेंट- Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक खौफनाक वाकया देखने को मिला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनफायर के ऊपर से छलांग लगाने की कोशिश शख्स को कितनी भारी पड़ी है.

Bonfire Accident Viral Video: आजकल लोग कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जिंदगी को खतरे में डालने से बाज़ नहीं आ रहे हैं. आपने सोशल मीडियो पर ऐसी कई खौफनाक वीडियोज़ देखी होंगी, जिनमें लोग वीडियो बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालते नजर आते हैं. कई बार तो ऐसा देखा जाता है कि किसी और की गलती की वजह से लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक खौफनाक वाकया देखने को मिला है.  

वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनफायर के ऊपर से छलांग लगाने की कोशिश शख्स को कितनी भारी पड़ी है. हालांकि इस पूरी घटना में गलती शख्स के दोस्त की है, जिसने मजाक-मजाक में उसकी जान खतरे में डाल दी. दरअसल हुआ कुछ यूं कि बोनफायर के दौरान कुछ दोस्त आपस में मस्ती कर रहे थे. तभी एक शख्स ने बोनफायर के ऊपर से फ्लिप मारने की प्लानिंग की. जब वो फ्लिप मारने के लिए आगे बढ़ा और बोनफायर को पार करने की कोशिश की, तभी एक शख्स ने उसे बोनफायर में ही पटक दिया. 

लोगों ने बचाई जान

शख्स और उसका दोस्त दोनों ही बोनफायर में गिर पड़े. इस दौरान आसपास मौजूद कई लोग चीखते-चिल्लाते नजर आते हैं और शख्स की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि लोग शख्स और उसके दोस्त को आग से घसीटकर बचा लेते हैं. इसी के साथ यह वीडियो खत्म हो जाता है. यहां सवाल है कि आखिर शख्स के दोस्त ने ऐसा किया क्यों? अगर यह सिर्फ मौज-मस्ती के लिए किया गया था, तो यह चिंता की बात है. क्योंकि इस घटना में शख्स की जलकर मौत भी हो सकती है.

भड़के यूजर्स

वीडियो को देखने वाले कई यूजर्स ने शख्स के दोस्त की इस हरकत को गलत बताया है. एक यूजर ने लिखा, 'मैं इस शख्स से कभी बात नहीं करती.' कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा कि दोनों ही शख्स एक साथ बोनफायर से फ्लिप मारने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो दोनों ही आमने-सामने आ जाएंगे. हालांकि कारण चाहे जो भी रहा हो, यह एक जानलेवा घटना थी. ऐसा खतरनाक स्टंट करने की कोशिश किसी को नहीं करनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ा था शख्स, एकाएक आई ट्रक ने उछलकर मार दी टक्कर, दिल दहला देगा ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget