एक्सप्लोरर

Video: अब फल भी सुरक्षित नहीं, सेबों को रंग करता दिखा शख्स तो भड़के यूजर्स, कहा जेल में डालो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखने के बाद आप शायद सेब खाना ही छोड़ दें. आप सोचेंगे कि ऐसा भी क्या हो गया. आइए खुद ही देख लीजिए.

Trending News: कहते हैं "An apple a day keep the doctor away" मतलब एक सेब रोज खाने से आप कभी बीमार नहीं पड़ते. सेब एक फायदेमंद फल है जिसे पूरी दुनिया में बड़ा चाव से खाया जाता है. लेकिन कैसा हो कि बीमारी से बचाने वाला ये सेब खुद ही बीमारी बन जाए. चौंक गए ना? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखने के बाद आप शायद सेब खाना ही छोड़ दें. आप सोचेंगे कि ऐसा भी क्या हो गया. आइए खुद ही देख लीजिए.

सेब पर किया लाल रंग

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. बीमारी से बचने और स्वाद की हैसियत से सभी का मनपसंद फल सेब इन दिनों बुरी तरह बदनाम हो रहा है. सेब की यह बदनामी खुद सेब नहीं बल्कि यह वायरल वीडियो कर रहा है. वीडियो में एक शख्स कई सारे सेबों को लाल दिखाने के लिए उन पर आर्टिफिशियल कलर करता नजर आ रहा है. यह कलर सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है. 

देखें वीडियो

कैंसर का बनते हैं कारण

ऐसे आर्टिफिशियल रंग ही कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बनते हैं. वीडियो को देखकर लोगों की टेंशन बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि खाने पीने में कुछ चुनिंदा ही चीजें ऐसी बची हुई थी जिन पर भरोसा किया जा सकता था कि यह शुद्ध होंगी, लेकिन लालची लोगों ने अब इन्हें भी अपने लालच का शिकार बना लिया है. हालांकि वीडियो कहां का है ये तो साफ नहीं हो पाया है

भड़के यूजर्स

वीडियो को 𝗠𝗮𝗻𝗶𝘀𝗵 𝗗𝗮𝘁𝘁 𝗧𝗶𝘄𝗮𝗿𝗶 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने लाइक भी किया है. यूजर्स ने वीडियो पर अपना गुस्सा कुछ इस तरह जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा...हम क्या करें, कहां जाएं. खाना पीना छोड़ दें क्या. एक और यूजर ने लिखा...बाजार से कुछ खरीदने का भरोसा ही खत्म हो चुका है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह तो जहर से भी ज्यादा खतरनाक है. कुछ यूजर्स तो इतना नाराज हुए कि शख्स को जेल में डालने तक की बात कहने लगे.

यह भी पढ़ें: भड़के फैंस के हत्थे चढ़ गया यूट्यूबर स्पीड, किसी ने बाल नोचे तो किसी ने फेंक दी पेशाब- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget