एक्सप्लोरर

Video: सो रहे मालिक से लिपटकर सोते नजर आए तीन चीते, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर

Viral Video: इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने तीन पालतू चीतों के बीच सोते नजर आ रहा है. जिसे देख यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई है.

Shocking Viral Video: दुनियाभर में इंसानों ने कई तरह के जानवरों को पालतू बना लिया है. आमतौर पर कुत्ते और बिल्लियों को इंसानों के ज्यादा करीब देखा जाता है. इसके अलावा पशुपालन के लिए गाय से लेकर भैंस, गधे, हाथी, घोड़े और बकरियों जैसे जानवरों को भा पाला जाता है. फिलहाल इन जानवरों का इंसानों के प्रति प्रेम ही उन्हें पालतू बनने में मदद करता है. इन दिनों इंसान अपने इसी प्रेम की वजह से कुछ खूंखार जानवरों को भी पालतू बना रहा है. जिसे देख यूजर्स के माथे पर पसीने आ गए हैं.

हाल ही के दिनों में कुछ लोगों पालतू जानवरों के अपने शौक को कुछ आगे लेकर जाते नजर आ रहे हैं. जिस क्रम में वह खूंखार शेर, बाघ, चीते से लेकर तेंदुए को पालते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स को अपने तीन पालतू चीतों के साथ देखा जा रहा है. जिस दौरान एक चीता तो शख्स से लिपटकर सोते देखा जा सकता है. जिसके बाद एक-एक कर तीनों चीते अपने मालिक का प्यार पाने को उतावले नजर आते हैं.

चीतों के बीच सो रहा शख्स

आमतौर पर किसी बिल्ली या फिर कुत्ते को अपने मालिकों के साथ ऐसी हरकत करते देखा जाता है. ऐसे में यह वीडियो यह बता रहा है कि इंसानों का पालतू बनने के बाद कोई भी खूंखार जीव उसे मारने के बजाए उसका प्यार पाने को उतावला रहता है. वीडियो में एक शख्स रात के समय अपने टेंट में सोते नजर आ रहा है. जहां पर उसके तीन पालतू चीते नजर आ रहे हैं. जो धीरे-धीरे मालिक से लिपटकर सोने लगते हैं. इस दौरान शख्स डरने के बजाए बड़े ही शांति से उन्हें सहलाते नजर आता है.

वीडियो देख अटकी सांसें

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख 31 हजार से ज्यादा व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख यूजर्स की सांसें अटक गई हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने अपने हैरानी भरे कमेंट वीडियो पर किए हैं. वीडियो को देख जहां कुछ यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा वीडियो बताया है. वहीं कुछ यूजर्स ने शख्स को काफी बहादुर बताया है.

यह भी पढ़ेंः Video: सोशल मीडिया पर छाई 'बीटेक पानीपुरी वाली', बुलेट पर लगाती हैं स्टॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget