एक्सप्लोरर

हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'

पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद राहुल गांधी ने इंडिया उन सांसदों को धन्यवाद दिया है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता चुनाव आयोग के मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरे और एक बार फिर राहुल गांधी प्रतिपक्ष की इस मुहिम की अगुवाई करते दिखाई दिए. जनपथ से जंतर-मंतर की तरफ विपक्ष के करीब तीन घंटे के मार्च के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और कई अन्य को हिरासत में ले लिया. कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का यह अभियान तक तब जारी रहेगा जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते.

पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद राहुल गांधी ने इंडिया उन सांसदों को धन्यवाद दिया है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से डटे हुए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मैं इंडिया गठबंधन के उन सभी सांसदों का आभारी हूं, जो हमारी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद में, सड़कों पर और आज जंतर-मंतर के पास मजबूती से डटे हुए हैं. वे मार्च रोक सकते हैं. वे बैठक करने से मना कर सकते हैं, लेकिन वे हमारे लोगों की इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकते. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराया जाएगा.'

विपक्षी दलों के सांसद पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित डिनर में जनपथ रोड पर शांग्री-ला होटल में शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया और आगे की रणनीति पर चर्चा की. इसके बाद वे तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए. विपक्षी सांसदों को पुलिस ने अशोक रोड पर शांगरी-ला होटल के सामने रोक दिया. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. 

राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को एक टेंपो ट्रैवलर में बिठाकर मौके से ले जाया गया. राहुल को हिरासत में लिए जाने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैवलर की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे. मौके पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच काफी देर तक नारेबाजी होती रही. पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने विरोध जताया और सड़क पर लेट गईं. इस दौरान उनके हाथ में संविधान की प्रति थी. विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे. 

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि राहुल गांधी को जिस वाहन में ले जाया जा रहा था, उसे अग्रसेन की बावली के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंक्चर कर दिया. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को बाराखंबा थाने ले जाया गया. कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया.

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget