एक्सप्लोरर

शादी में डांस करते वक्त अचानक आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिर पड़ा शख्स, लेकिन फिर भी नाचते रहे लोग- Video

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शादी में पूरे उत्साह के साथ डांस कर रहा है. कुछ देर बाद डांस करते-करते वो जमीन पर गिर पड़ता है और फिर उसमें कोई हरकत नहीं होती.

इन दिनों हार्ट अटैक के ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जिनमें खुशी से नाच रहा व्यक्ति अचानक से जमीन पर गिर पड़ता है और फिर उसकी मौत हो जाती है. आपने सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियोज़ देखी होंगी. अब इंटरनेट पर ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शादी में पूरे उत्साह के साथ डांस कर रहा है. कुछ देर बाद डांस करते-करते वो जमीन पर गिर पड़ता है और फिर उसमें कोई हरकत नहीं होती. यहां चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स के गिरने के बाद कोई भी उसकी मदद के लिए तुरंत आगे नहीं बढ़ता. जमीन पर पड़े शख्स को नजरअंदाज करके लोग अपना डांस करना जारी रखते हैं.

डांस के दौरान आया हार्ट अटैक 

जानकारी के मुताबिक, डांस के दौरान शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की बताई जा रही है. मरने वाले शख्स का नाम श्रीकृष्ण था, जिसकी उम्र महज 20 साल थी और ये एटा जिले के रामपुर का रहने वाला था.

श्रीकृष्ण शनिवार रात को एक शादी अटेंड करने के लिए शाहजहांपुर गांव गया हुआ था. वहीं डांस के दौरान उसे अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई. श्रीकृष्ण की मौत का पता लोगों को तब चला, जब वो बहुत देर तक जमीन पर ही पड़ा रहा. लोगों को लगा कि शायद वो डांस करके थक गया होगा, इसलिए जमीन पर लेट गया. जबकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी मौत हो चुकी है. 

पहले भी सामने आए कई मामले

पुलिस ने मीडियो से बातचीत में बताया कि डांस के दौरान शख्स को हार्ट अटैक आया था. जब उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया. बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें डांस करते-करते अचानक हार्ट अटैक आया हो. इससे पहले जून में ही 52 वर्षीय महेंद्र शर्मा की भी बैडमिंटन खेलते वक्त मौत हो गई थी.

 ये भी पढ़ें: इस देश में 11 साल के बच्चे भी पहनते हैं 'डायपर', जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget