एक्सप्लोरर

हवाई जहाज को बना दिया आलीशान बंगला, शख्स का कारनामा देख आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान

आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. जिसमें एक शख्स ने हवाई जहाज को आलीशान बंगला बना दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. आए दिन वह कोई ना कोई वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर करते रहते हैं. आनंद महिंद्रा को अगर कोई चीज अच्छी लगती है. तो वह खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोकते हैं. बल्कि वह उस चीज को अपने अकाउंट से शेयर भी करते हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देख सकें. अपनी इसी खूबी के चलते आनंद महिंद्रा को लोग भी काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. जिसमें एक शख्स ने हवाई जहाज को आलीशान बंगला बना दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्लेन को बनाया बंगला

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है. शख्स ने अपना नाम फेलिक्स बताया है. इसके बाद वह बताता है कि मैं एक प्राइवेट जेट विला का मालिक हूं. चलिए आपको दिखाता हूं बोईंग 737 जिसमें खूबसूरत विला बनी हुई है. इसके बाद वह शख्स प्लेन के अंदर जाता है. और वहां के व्यू दिखता है. वाकई में प्लेन किसी आलीशान बंगले से कम नजर नहीं आ रहा है. प्लेन में स्विमिंग पूल भी नजर आ रहा है. इसके साथ ही सन बाथ के लिए वहां बेहतरीन व्यवस्था भी दिखाई दे रही है. इसके बाद शख्स अपना बेडरूम और वॉशरूम भी दिखाता है. यह भले ही प्लान हो लेकिन शख्स ने इसे एक लक्जरी विला से कम नहीं बनाया है. 

आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

इसे देखकर भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हुए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अधिकारिक अकाउंट @anandmahindra से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'कुछ लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि वे अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने में सक्षम होते हैं. और यह व्यक्ति अपनी कल्पना पर कोई रोक नहीं लगाता है..मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या मुझे यहां ठहरने की बुकिंग में कभी दिलचस्पी होगी या नहीं, लेकिन मैं जेट लैग को लेकर थोड़ा चिंतित हूं...' इस वीडियो को अबतक 8 लाख के करीब लोग देख चुके हैं.

 

लोगों के भी कमेंट आ रहे हैं 

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के भी काफ़ी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' पैसा हो तो आदमी क्या कुछ नहीं कर सकता.' एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को उसे खरीदने की सलाह देते हुए लिखा है ' सर खरीद लो आप.' एक और यूजर ने लिखा है ' सर थार गिफ्ट कर दो इसको.'

यह भी पढ़ें: मेट्रोमोनियल साइट की पोस्ट पर एक शख्स खुदसे ही करने लगा बातचीत, वायरल हुआ मामला तो अनुपम मित्तल ने भी दी मजेदार प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget