एक्सप्लोरर

बच्चे को बचाने के लिए शेरनी ने लगाई ऐसी तिगड़म, आप भी​ करेंगे सैल्यूट

दक्षिण अफ्रीका के जंगल का एक विडियो सामने आया है जिसमें एक शेरनी अपने शावक को बचाने के लिए भूखे लकड़बग्घओं के झुंड से अकेले भिड़ जाती है,देखें वीडियो

दक्षिण अफ्रीका के सेरोनडेला सफारी का एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शेरनी अपने शावक को भूखे लकड़बग्घों के झुंड से बचा रही है और साथ में भोजन के लिए  लकड़बग्घों के झुंड से भिड़ती दिखाई दे रही है.यह मुठभेड़ इतनी खतरनाक है कि इसे देखकर आप का दिल दहल जाएगा. बेनजी सोल्म्स नामक सफारी के एक गाइड ने इस घटना को अपनी आखों से देखा और इसे लेटेस्ट साइटिंग Latest sighting के साथ शेयर किया. यह सब शुरू हुआ दो तेंदुओं से जो एक इंपाला का शिकार कर उसे खा रहे थे इतने में शेरनी और उसके शावक वहां पहुंच जाते हैं इसके बाद तेंदुओं को अपना शिकार शेरनी और उसके शावकों को देने पर मजबूर होना पड़ता है.

बेनजी ने अपनी सफारी जीप से इस घटना का यह वीडियो बनाया और इसे latest sightings के साथ शेयर किया.वीडियो में देखा जा सकता है कि दो तेंदुए एक इंपाला का शिकार कर उसे खाने में लगे हैं जिसे शेरनी और उसके शावक देख लेते हैं. इंपाला को खाने के लिए शेरनी अपने शावकों के साथ उन दो तेंदुओं से भिड़ जाती है जिसे वे सफलता पूर्वक तेंदुओं से छीन भी लेते हैं और बड़ी आसानी से पेड़ पर चढ़ जाते हैं. इतने में कुछ भूखे लकड़बग्घों का झुंड वहां आ पहुंचता है जो नीचे से शेरनी के परिवार को मांस खाते हुए देखकर लार टपकाता है और शेरनी अपने शावकों के साथ इस बात से अंजान रहती है कि नीचे लकड़बग्घे आ पहुंचे हैं. 

देखें वीडियो

जैसे ही शावक की नजर उन लकड़बग्घों पर पड़ती है वो पेड़ से नीचे लकड़बग्घों का सामना करने के लिए कूद पड़ता है जैसा कि वीडियो में दिखाई पड़ रहा है.पेड़ से छलांग लगाने के बाद शावक को महसूस होता है कि उसने लकड़बग्घों के झुंड में छलांग लगा कर गलती कर दी है. बेनजी सोल्म्स बताते हैं कि उस वक्त शावक बहुत डरा हुआ महसूस कर रहा था. इतने में शेरनी की नजर अपने शावक पर पड़ती है और वो भी पेड़ से कूद कर लकड़बग्घों के सामने डट कर खड़ी हो जाती है और यह काम भी कर जाता है. लकड़बग्घों का ध्यान शावक से हट कर मृत पड़े इंपाला की तरफ चला जाता है. लकड़बग्घे इंपाला के मांस पर टूट पड़ते हैं और शेरनी अपने शावक को लेकर दूर झाड़ियों में चली जाती है और इस तरह से वो बहादुरी के साथ अपने शावक को मौत के मुंह से खींच लाती है.

वीडियो को कई लोगों ने देखा है और शेयर किया है. लोग इस पर अपना अपना मत दे रहे हैं और शेरनी की सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,"मां अपने शावक को बचाने के लिए मांस का भुगतान  कर रही है." एक अन्य यूजर ने लिखा,"शावक की खातिर मां का बलिदान देना उचित था."

यह भी पढ़ें: 'मौत के कुएं' में खतरनाक स्टंट, जान पर खेलकर दिखाई कलाबाजी, Video देख कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget