एक्सप्लोरर

बर्फ में खुशी से नाचने लगे तेंदुए, लद्दाख से स्नो लैपर्ड का ये वीडियो हो रहा वायरल

Leopard Dancing Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लद्दाख का है, जहां पर दो तेंदुए बर्फबारी से इतना खुश हुए कि उछलते कूदते हुए डांस करने पर मजबूर हो गए.

Trending Video: सर्दियों का मौसम अपने उरूज पर है, यानी चरम पर है. शीत लहर और भयंकर गलन से हर कोई परेशान है. गजब तो भारत के ऊपरी राज्यों ने ढाया हुआ है, जहां पारा अपने सबसे निचले स्तर पर जाकर लोगों को कंपा रहा है. ऐसे में भारत की केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इन दिनों लोग बर्फबारी के मजे लेने जा रहे हैं, इसी बर्फबारी में कुछ तेंदुए डांस करते और उछल कूद मचाते दिखाई दे रहे हैं. आपने अब तक तेंदुओं को केवल आक्रामक रूप में और शिकार करते ही देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुए डांस करते नजर आ रहे हैं.

बर्फ में डांस करते दिखाई दिए तेंदुए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लद्दाख का है, जहां पर दो तेंदुए बर्फबारी से इतना खुश हुए कि उछलते कूदते हुए डांस करने पर मजबूर हो गए, वीडियो में दोनों तेंदुए पहले तो बर्फ में फिसलते हुए मस्ती करते हैं, उसके बाद एक दूसरे पर झपटकर एक दूसरे को ही बर्फ में गिराते दिखाई दे रहे हैं. ये हिम तेंदुए हैं, जिन्हें अक्सर उनके घमंड और आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता है, और ये पहाड़ों के भूत कहलाते हैं. इनका दिखना ही काफी दुर्लभ होता है, ऐसे में इस तरह से डांस करते हुए इन पहाड़ों के भूत को देखना अपने आप में मजेदार पल है.

बेहद दुर्लभ है ये नजारा

वीडियो को टूर ऑपरेटर ताशी त्सावांग ने शेयर किया है, वो लद्दाख की ही रहने वाले हैं और उनके घर के आसपास इन तेंदुओं का ऐसा दुर्लभ नजारा कभी कभार ही देखने को मिलता है. जंगली जानवरों की प्यारी हरकतें देखने में हमेशा से ही मजेदार होती है. ऐसे में तेंदुए जैसे जंगली और खूंखार जानवर जब इस तरह से डांस करते और मस्ती करते दिखाई देते हैं तो ये काफी रोमांचक होता है. बहरहाल 28 सेकंड का ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा.....इस तरह से तेंदुओं को देखना काफी रोमांच भरा है. एक और यूजर ने लिखा....ओह गोड ये कितने क्यूट हैं, लेकिन दूर से ही देखो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इन्हें शिकारियों और असामाजिक तत्वों से बचाने का काम सरकार को करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget