एक्सप्लोरर

बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फीमेल बंदर यानी बंदरिया अपने मालिक का काम में हाथ बंटाती दिखाई दे रही है.

Trending Video: जानवरों को अक्सर लोग इसलिए पाला करते हैं क्योंकि वह उनकी कमाई का जरिया होते हैं. बहुत से लोग घर में रौनक लाने के लिए जानवरों को अपने साथ रखा करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जानवरों को अपना सब कुछ मानकर उन्हें किसी औलाद की तरह पालते हैं, फिर बदले में उन्हें भी जानवरों से वहीं प्यार और सम्मान मिलता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फीमेल बंदर यानी बंदरिया अपने मालिक का काम में हाथ बंटाती दिखाई दे रही है. इस बंदरिया को घर के सारे काम आते हैं, ये चूल्हा चोका से लेकर बर्तन धोने तक का हुनर अपने अंदर समाए हुए हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं..

ये बंदरिया कमाल है

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बंदरिया का है जो कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक घर में रानी नाम से जानी जाती है, जी हां, रानी नाम की ये बंदरिया घर के सारे काम जानती है और अपने घर वालों का इसमें हाथ भी बंटाती है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी अपनी मालकिन के साथ मिलकर रोटियां बेल रही है. एक ओर जहां उसकी मालकिन गैस पर रोटियां सेक रही है तो वहीं दूसरी ओर बंदरिया चकले पर रोटी बेलती हुई दिखाई दे रही है.

जानती है घर के सारे काम

इस अनोखे वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है जिससे सभी लोग हैरान हैं. जाहिर सी बात है, जब कोई जानवर को वो काम करते देखेगा जो इंसान करते हैं तो उसे अचंभा होगा ही होगा. लेकिन इन सब से हटकर रानी घर के सारे काम कर लेती है. वह रोटी बनाती है, बर्तन धुलती है, घर की सफाई करती है, बिस्तर लगाती है, और घर के लोगों से प्रेम भी करती है. घर के लोगों को भी रानी से बेहद प्रेम है और वो रानी का खूब ख्याल रखते हैं. इतना ही नहीं, रानी बंदरिया घर के बच्चों से भी खूब घुली मिली हुई है. वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है, जिसके बाद यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने देखा है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....सच कहूं तो इंसानों से ज्यादा अब जानवरों पर भरोसा करता हूं. एक और यूजर ने लिखा.....लोगों से लाख गुना सही है, मेहनत करके कुछ ना भी मांगे तो भी संतुष्ट है, इंसान को बगैर मेहनत के सब कुछ चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....आज की दुनिया में ऐसी उम्मीद जानवरों से ही लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में है...' सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ कलेश, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget