लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस अपनी तय रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी, तभी अचानक फॉरेस्ट स्टाफ आकाश केरकेट्टा की नजर पटरी पार कर रहे हाथियों के एक बड़े झुंड पर पड़ी.

जब इंसानियत, सूझबूझ और फर्ज एक साथ आते हैं, तो बड़े से बड़े हादसे टल जाते हैं. पश्चिम बंगाल के जंगलों के बीच से गुजरती रेलवे ट्रैक पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जहां एक फॉरेस्ट गार्ड की सतर्कता ने दर्जनों हाथियों के झुंड की जान बचा ली. सोशल मीडिया पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड लाल कपड़ा लहराकर एक तेज रफ्तार ट्रेन को रोकता नजर आ रहा है ताकि हाथियों का झुंड आराम से पटरी पार कर सके.
सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और लाल कपडे़ का जादू
यह पूरी घटना बागडोगरा-नक्सलबाड़ी रेल रूट पर घटी. सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस अपनी तय रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी, तभी अचानक फॉरेस्ट स्टाफ आकाश केरकेट्टा की नजर पटरी पार कर रहे हाथियों के एक बड़े झुंड पर पड़ी. खतरा भांपते ही आकाश बिना अपनी जान की परवाह किए पटरी के पास दौड़ पड़े और हाथ में मौजूद लाल कपड़ा तेजी से लहराने लगे.
This is how heroes look like in real life. See how Akash Kerketta, a forest staff of Kurseong division averted a major accident. Sikkim Mahananda train was coming on Bagdogra-Naxalbari Route. Due to timely intervention of forest staff and train pilots elephant herd was saved. https://t.co/LFhQY9QR8p
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 11, 2026
लोको पायलट की सूझबूझ और टल गया खौफनाक हादसा
ट्रेन चला रहे लोको पायलट ने दूर से ही खतरे का लाल इशारा देख लिया और बिना एक पल गंवाए ट्रेन की रफ्तार धीमी करते हुए उसे सही वक्त पर रोक दिया. ट्रेन रुकते ही हाथियों का झुंड बिना किसी हड़बड़ी या नुकसान के सुरक्षित रूप से पटरी पार कर जंगल में निकल गया. फॉरेस्ट गार्ड और ट्रेन चालकों के इस बेहतरीन तालमेल की बदौलत एक बहुत बड़ा और दर्दनाक हादसा टल गया.
"असली हीरो ऐसे होते हैं!" IFS अफसर ने जताया आभार
IFS अधिकारी परवीन कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा... "असली जिंदगी में हीरो ऐसे ही दिखते हैं." उन्होंने वाइल्डलाइफ को बचाने के लिए बैकग्राउंड में मेहनत करने वाली फॉरेस्ट टीम की जमकर तारीफ की. इस वीडियो को 30,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग आकाश केरकेट्टा की दिलेरी को सलाम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार, यूजर्स बोले- "सलाम है आपकी सतर्कता को"
इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और नेटिजन्स कमेंट बॉक्स में फॉरेस्ट गार्ड और लोको पायलट दोनों की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "अगर जरा सी भी देर हो जाती तो अनहोनी हो सकती थी. आकाश भाई को राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए." दूसरे यूजर ने कमेंट किया... "ट्रेन के लोको पायलट की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने लाल कपड़े का सिग्नल देखते ही तुरंत ब्रेक लगा दिए."
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल





















