एक्सप्लोरर

Trending: छुट्टी से लौटने के बाद महिला ने खोला अपना सूटकेस, सामने जो दिखा उससे उड़े होश

Viral: एक महिला जब क्रोएशिया (Croatia) में छुट्टी मनाकर अपने घर ऑस्ट्रिया पहुंची तो उसको अपने सूटकेस में 18 बिच्छू (Scorpions) मिले जिसे देखकर उसके होश उड़ गए.

Scorpions Found In Suitcase: जब कभी भी परिवार का कोई सदस्य छुट्टियां (Vacations) मनाने कहीं बाहर जाता है तो लौटकर आने पर, घरवाले इंतजार करते हैं कि कब ये अपना सूटकेस खोलेगा और हमें वहां से खरीदकर लाई गईं चीजें दिखाएगा. अमूनन ऐसा सबके साथ होता है, लेकिन तब कैसा लगेगा जब सूटकेस खोला जाए और अंदर से एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 18 बिच्छू उसमें मिल जाएं.

क्या है पूरा मामला

जी हां, ऐसा हुआ है और ये बिलकुल सच है. पड़ गए न आप हैरत में. चलिए हम आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है. घटना कुछ दिनों पहले की है, जब नैटर्नबैक की एक महिला छुट्टियां मनाकर घर लौटने के बाद, अपना सामान खोल रही थी, तभी उसने अपने सूटकेस में बिच्छुओं का एक पूरा परिवार (Scorpion Family) देखा. उसे अपने सूटकेस में 18 जीवित बिच्छू मिले जिसमें एक बिच्छू मां और उसके कई बच्चे शामिल थे.

क्रोएशिया में छुट्टी से लौटने के बाद महिला बहुत खुश थी और जब वो अपने सूटकेस अनपैक कर रही थी तभी उसको अपने सूटकेस में बिच्छू की फैमिली दिखाई पड़ी. ये संख्या में पूरे 18 थे. ऑस्ट्रिया में महिला को तभी से अपनी जान का डर सता रहा था जब उसे क्रोएशिया में छुट्टियां मनाकर लौटने के उसके साथ ऐसी घटना हुई. उसको अपने अन्य समानों को भी खोलने से डर लगने लगा क्योंकि इस घटना के बाद वो बिलकुल सहम गई थी.

फिलहाल सूचना मिलने के बाद पशु नियंत्रण ने बिच्छुओं को ले लिया और अब उन्हें उनके मूल स्थान क्रोएशिया में वापस करने की योजना बनाई जा रही है. पशु बचाव सेवा टियरहिल्फ़ गुसेंटल ने फेसबुक पर कहा, "आज दोपहर हमें नैटर्नबैक की एक महिला ने संपर्क किया क्योंकि कुछ नेत्रहीन यात्री अपनी क्रोएशिया यात्रा पर उसके सामान में बस गए थे. संगठन ने बताया कि, "इन सभी जीवों को सुरक्षित किया गया और हमें सौंप दिया गया. वे वर्तमान में लिंज़ पशु आश्रय में हैं जब तक कि वे अपनी वापसी यात्रा शुरू नहीं करते हैं."

कितने खतरनाक हैं ये बिच्छू

बिच्छू अरचिन्डा वर्ग (Class Arachnida) का हिस्सा हैं और मकड़ियों, घुन और टिक्स से निकटता से संबंधित हैं. बिच्छुओं की लगभग 2,000 प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से केवल 30 से 40 में ही इतना जहर होता है कि वह मनुष्यों को मार सके. क्रोएशिया (Croatia) में केवल कुछ ही अलग-अलग प्रकार के बिच्छू (Scorpian) पाए जाते हैं और उनमें से कोई भी जीवन के लिए खतरा नहीं है. हालांकि, उनके डंक अभी भी दर्द, सूजन, खुजली, लालिमा और जलन पैदा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Trending: बिहार यूनिवर्सिटी के छात्र को मिले 100 में से 151 नंबर, रजिस्ट्रार ने दिया ये तर्क

Hyderabad: दम बिरयानी की अपार सफलता के बाद पेश है 'तैरती बिरयानी', नहीं समझे तो खुद ही देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल
दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से ठगी, पुलिस अधिकारी ने वापस दिलाए रुपये- वीडियो वायरल
दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से ठगी, पुलिस अधिकारी ने वापस दिलाए रुपये- वीडियो वायरल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget