एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव बने थे रोहित शर्मा के कोच, भारतीय स्पिनर के इशारे पर रोहित ने उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी, देखें वीडियो

Viral Video: कुलदीप यादव ने फाइनल के बाद रोहित शर्मा को लियोनल मेसी का स्टाइल सिखाया. रोहित ने इसी तरह अंदाज से उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी.

Trending Video: आखिर वो लम्हा आ ही गया जिसका सभी भारतीयों को बीते 13 सालों से इंतजार था. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. जैसे ही हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप की आखिरी गेंद डाली, पूरा भारत खुशी से झूम उठा.

टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी. उसने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली ने बैटिंग में दम दिखाया. वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने बोलिंग में कमाल किया.

कुलदीप ने सिखाया कैसे उठानी है ट्रॉफी

इन सबके बाद वक्त था वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का. भारतीय टीम और प्रशंसक पिछले 17 सालों से इस ट्रॉफी को उठाने का ख्वाब देख रहे थे. 17 साल बाद जब वक्त आया ट्रॉफी को उठाने का तो रोहित भी इसे नॉर्मल तरीके से नहीं उठाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव से खास ट्रेनिंग ली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जय शाह के हाथों भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेनी थी, इसके लिए रोहित खास अंदाज में चाल चलकर स्टेज तक आए और उन्होंने ट्रॉफी को उठाया. रोहित के ट्रॉफी उठाने का यह खास अंदाज प्री प्लांड था जो कि कुलदीप यादव ने रचा था. वायरल हो रहे वीडियो में कुलदीप यादव रोहित शर्मा को बताते दिखाई दे रहे हैं कि किस अंदाज में उन्हें वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठानी है. वायरल होने के बाद यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. दरअसल फुटबॉल के दिग्गज मैसी का ट्रॉफी उठाने का भी यही स्टाइल है.

देखें वीडियो

वीडियो को @Iconic_Hitman नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 लाख 83 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 28 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कुलदीप यादव को पता था कि ट्रॉफी ऐसे ही उठाई जाती है. एक और यूजर ने लिखा...यह तो फुटबॉलर मेसी का स्टाइल है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुलदीप यादव बॉलर के साथ पार्ट टाइम कोच भी हैं.

यह भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान में लगे टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे, रोहित शर्मा की दीवानी हुई पाकिस्तानी आवाम, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Father Daughter Viral Video: SSC एग्जाम में बेटी ने स्कोर किया Golden GPA-5, ऐसे चौड़ा हो गया बाप का सीना
SSC एग्जाम में बेटी ने स्कोर किया Golden GPA-5, ऐसे चौड़ा हो गया बाप का सीना
Sleeper Train Viral Video: ट्रेन के जनरल कोच को ही बना दिया OYO, वीडियो देख आ जाएगा पसीना
ट्रेन के जनरल कोच को ही बना दिया OYO, वीडियो देख आ जाएगा पसीना
Riddhi Thakkar Last Video: फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू
फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू
Chinese man drain cleaning: सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget