एक्सप्लोरर

सिर पर मांगटिका, नाक में नथ...पंजाबी बहू बनी कोरियन महिला, परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें Video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक कोरियन महिला खूब वायरल हो रही है. वायरल होने की वजह उसका दुल्हन का जोड़ा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या खास है.

दुनियाभर में लोग एक-दूसरे के कल्चर को अपना रहे हैं. यही वजह है कि हम दुनिया के एक छोर पर रहने वाले शख्स को दूसरे छोर पर रहने वाले शख्स के साथ शादी करते और रिलेशनशिप में आते देख रहे हैं. आपको ऐसे ढेरों उदाहरण मिल जाएंगे, जहां किसी अमेरिकी, ब्रिटिश या जर्मन महिला ने किसी भारतीय शख्स से शादी कर ली हो. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक कोरियन महिला की भारत के एक पंजाबी शख्स से शादी हो रही है. 

इस कोरियन महिला की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे भारतीय दुल्हन की ड्रेस में सजे हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि जब कोरियन महिला दुल्हन के लिबास को पहनकर अपने परिवार के आगे जाती है, तो उनका रिएक्शन देखने वाला है. परिवार अपनी बेटी को भारतीय दुल्हन की पोशाक में देखकर मानो दंग रह जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दुल्हन की हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर किया है. 

दुल्हन को देख दंग रह गया परिवार

इंस्टाग्राम यूजर मुस्कान मनहास ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कोरियन और पंजाबी तड़का.' वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट मैसेज के साथ होती है, जिसमें लिखा है, 'हमारी कोरियन पंजाबी दुल्हन. उनके पैरेंट्स के रिएक्शन का इंतजार करिए.' वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन भारत के पारंपरिक पोशाक में अपने पैरेंट्स और परिवार के सामने जाती है, वैसे ही उसका परिवार इस दूर में देखकर हैरान रह जाता है. 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

दुल्हन को गहनों के साथ गुलाबी रंग के कपड़े में देखा जा सकता है. उसने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है. एक रूम में पूरा परिवार बैठा हुआ होता है, जैसे ही उसका परिवार उसे देखता है, वैसे ही वह खुशी के मारे चिल्लाने लगते हैं. इस वीडियो को पिछले महीने पोस्ट किया गया था. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. अभी तक इसे 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं.

ये भी पढ़ें: रात के 3 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, परिवार को लगी भनक...तो कूलर में जा छिपा, सामने आया 'क्लेश' का VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Cobra Viral Video : वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब

Embed widget