एक्सप्लोरर

रात के 3 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, परिवार को लगी भनक...तो कूलर में जा छिपा, सामने आया 'क्लेश' का VIDEO

Viral Video: प्रेमी को देखते ही परिवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने इस हरकत के लिए दोनों को खूब लताड़ा. परिवार की एक महिला ने लड़की से कहा कि ये काम करते हुए तुम्हें शर्म नहीं आई.

अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी क्या कुछ नहीं करते. बड़े से बड़े खतरे उठा लेते हैं. यहां तक कि लड़की के घरवालों के लात-घूंसे भी खाने पड़े तो एक बार को वो भी बर्दाश्त कर लेते हैं. प्रेम के हाथों हर प्रेमी मजबूर हो जाता है, इसलिए कई बार ऐसी-ऐसी हरकतें कर जाता है, जिसका उसे गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ता है. अब राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक प्रेमी देर रात को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दबे पांव उसके घर चला आया. पहले तो उसे लगा कि सब सो रहे होंगे, इसलिए वो आसानी से घर में घुसकर अपनी प्रेमिका के साथ प्यार भरे कुछ पल गुजार लेगा. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. 

दरअसल प्रेमी ने जब घर में एंट्री मारी तो परिवार के लोगों को किसी के घुसने की भनक लग गई. उन्हें पहले तो लगा कि घर में चोर घुस आया है. वह पूरे घर में चोर की तलाश करने में जुट गए. उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली तो एक कूलर में एक शख्स छिपा बैठा नजर आया, जिसके बाद उन्हें मालूम चला कि जिसे वह चोर समझ रहे थे, वो तो असल में महिला का प्रेमी था. घर में प्रेमी की मौजूदगी का पता चलने के बाद परिवार के लोगों का गुस्सा लड़की और लड़के पर बरस पड़ा. लड़की भी अपने परिवार वालों से बहस करती और अपने प्रेमी का बचाव करती नजर आई. 

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार को महिला को जमकर लताड़ते देखा जा सकता है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब एक लड़के ने कूलर को घुमाया तो उसमें प्रेमी बैठा हुआ नजर आया. प्रेमी को देखते ही परिवार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने इस हरकत के लिए दोनों को खूब लताड़ा. परिवार की एक महिला ने लड़की से कहा कि ये काम करते हुए तुम्हें शर्म नहीं आई. लड़की भी यह कहती हुई नजर आई कि वह कोई गलत काम नहीं कर रही थी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब प्रेमी लड़की के परिवार द्वारा पकड़ा गया हो. ऐसे मामले आए दिन देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: भरी सड़क पर पुरुषों को सैनिटरी पैड बांटने लगे दो लड़के, देखें दिल छूने वाली ये VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget