एक्सप्लोरर

इंडिगो की ये एयर होस्टेस हो रही जमकर वायरल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने अपनी एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी, पायलट बनने की पढ़ाई शुरू की और आखिरकार वो दिन भी आया जब उन्होंने खुद विमान उड़ाया. खुशबू ने अपनी इस शानदार जर्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Trending Video: अपने सपनों को सच करने के लिए एक पक्की नौकरी छोड़ना कोई आसान काम नहीं होता. लेकिन इंडिगो में काम कर चुकी खुशबू प्रधान ने दिखा दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो कुछ भी मुमकिन है. कभी केबिन क्रू की यूनिफॉर्म में मुस्कुराकर यात्रियों का स्वागत करने वाली खुशबू ने एक दिन फैसला लिया कि अब वो प्लेन उड़ाना चाहती हैं.

इसके बाद उन्होंने अपनी एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी, पायलट बनने की पढ़ाई शुरू की और आखिरकार वो दिन भी आया जब उन्होंने खुद विमान उड़ाया. खुशबू ने अपनी इस शानदार जर्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो पहले एयर होस्टेस के तौर पर प्लेन के अंदर चलती नजर आती हैं और फिर पायलट की सीट पर बैठती हैं. उनका ये वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

एयर होस्टेस से पायलट बनी लड़की हो रही वायरल

खुशबू प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो की शुरुआत में वो एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में नजर आती हैं और कुछ सेकेंड बाद ही वो पायलट की पोशाक में दिखती हैं. रील पर लिखा होता है.."ये 18 साल की लड़की अभी नहीं जानती, लेकिन कुछ सालों में ये अपनी नौकरी छोड़कर पायलट बनेगी." इस वीडियो के साथ खुशबू ने एक बेहद दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा और कहा... "सालों तक इंतजार किया, मेहनत की, धैर्य रखा और परिवार का साथ मिला...इन सबकी बदौलत मैं यहां तक पहुंची हूं. अब मुझे पूरा भरोसा है कि मैं एक अच्छी और गर्व करने वाली पायलट बनूंगी."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khusboo Pradhan (@khusboo__pradhan)

अपनी जिंदगी के बारे में ये क्या कह गईं खुशबू

इसके बाद अपनी जिंदगी की कहानी को लेकर खुशबू ने लिखा "मैं जानती हूं कि मेरा भविष्य कैसा होगा, क्योंकि मैंने इसके लिए जी-जान से मेहनत की है. बहुत कुछ सहा है, लेकिन हर बार और भी मजबूत बनकर निकली हूं. मेरी जिंदगी की एक कहानी है और अब मुझे अपनी एक पहचान बनानी है, एक विरासत बनानी है." खुशबू की ये जर्नी उन सभी के लिए एक मिसाल है, जो कभी डर के कारण अपने सपनों को रोक लेते हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर मन में उड़ान भरने का हौसला हो, तो रास्ते खुद बनते हैं.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आपने पायलट ट्रेनिंग के लिए कितनी फीस दी है. इस पर खुश्बू प्रधान ने रिप्लाई करते हुए कहा कि उन्होंने इस ट्रेनिंग के लिए 1.35 करोड़ दिए हैं. एक और यूजर ने लिखा...मेरा सपना भी पायलट बनने का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पायलट हर कोई नहीं बन सकता, इसके लिए एक मोटी रकम चुकानी होती है.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Twitter viral video: Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Shikanji Viral Video: गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
Viral Video: लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget