एक्सप्लोरर

दूसरे की पहचान चुराकर 'फर्जी' वकील बना शख्स, ना डिग्री...ना कोर्स...ना ट्रेनिंग, फिर भी जीत लिए 26 मुकदमे, अब बुरी तरह फंसा

ब्रायन मवेन्डा बिना किसी डिग्री या ट्रेनिंग के ही वकील बन गया. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि उसने प्रशिक्षित न होने के बावजूद 26 मुकदमे जीत लिए.

हर व्यक्ति की एक ख्वाहिश होती है कि वह कुछ बड़ा करे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे. व्यक्ति की जो बनने की चाहत होती है, वो उसी से रिलेटेड कोर्स में एडमिशन लेता है. जैसे टीचर बनने की चाहत रखने वाला व्यक्ति टीचिंग कोर्स में एडमिशन लेता है. इंजीनियर बनने वाला व्यक्ति इंजीनियरिंग में एडमिशन लेता है. डॉक्टर बनने की  चाहत रखने वाला व्यक्ति एमबीबीएस में एडमिशन लेता है. इसी तरह से वकील बनने वाला व्यक्ति वकालत से जुड़ा कोर्स करता है. शायद ही कभी किसी को बिना किसी डिग्री के रिस्पेक्टेड और हाई सैलरी वाली जॉब मिली हो. लेकिन केन्या में एक व्यक्ति के साथ ऐसा हुआ है. 

जिस व्यक्ति की तस्वीर इस वक्त आप देख रहे हैं, उसका नाम ब्रायन मवेन्डा है. ब्रायन पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं. दरअसल ब्रायन बिना किसी डिग्री या ट्रेनिंग के ही वकील बन गया. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि उसने प्रशिक्षित न होने के बावजूद 26 मुकदमे जीत लिए. हर कोई इस घटना के बारे में जानने के बाद हैरान हो रहा है. किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि कोई कैसे बिना किसी डिग्री या ट्रेनिंग के वकील बन सकता है और 26 मुकदमे जीत सकता है. 

ऐसे खुला राज

शख्स ने वकील बनने के लिए 'ब्रायन म्वेन्डा एनटविगा' नाम के एक असली व्यक्ति की पहचान चुरा ली, क्योंकि इसका नाम ब्रायन के नाम से बिल्कुल मिलता-जुलता था. केन्या की लॉ सोसाइटी ने बताया कि ब्रायन ने बड़े ही शातिर तरीके से उनके पोर्टल को हैक किया और अपने नाम से मैच करते एक व्यक्ति की प्रोफाइल की तलाश की, जो उसे मिल गई. उसने ब्रायन म्वेन्डा एनटविगा का नाम और पहचान दोनों चुना लिए. यहां तक कि डिटेल्स के साथ भी छेड़छाड़ की और अपनी तस्वीर भी अपलोड कर दी, ताकि वह शक के दायरे में न आ पाए. ब्रायन की पोल तब खुली, जब असली वकील ने प्रैक्टिसिंग सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने के मकसद से सिस्टम में लॉग इन किया. जब उनका लॉग इन नहीं हुआ, तब उन्होंने इस बात की शिकायत की. अब धोखाधड़ी के आरोप में शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ब्रायन के सपोर्ट में उतरे लोग

बता दें कि इस धोखाधड़ी के बावजूद ब्रायन मवेन्डा के सपोर्ट में कई लोग उतरे हैं. कई लोगों ने उनकी प्रतिभाशाली दिमाग की तारीफ की और कहा कि बिना किसी ट्रेनिंग के ही वकालत में उतरे और 26 केस जीत लिए. ब्रायन को कई बड़े लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. समर्थन मिलने से खुश ब्रायन ने एक वीडियो में कहा कि जो लोग मेरा सपोर्ट कर रहे हैं और मेरे लिए दुआएं कर रहे हैं, मैं उन लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं इस गलतफहमी को सही वक्त आने पर दूर कर दूंगा.

ये भी पढ़ें: हे भगवान! ऐसी खौफनाक सजा तो नर्क में भी नहीं मिलती...जैसी किम जोंग ने अपने जनरल को दे डाली, झकझोर कर रख देगी ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
ChatGPT Finds Lost Shoes: बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget