एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बोल बैठे जीतनराम मांझी, सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

Bihar Trending News: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री घोषित कर दिया है. जिसे लेकर यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं.

Trending News: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीते दिनों दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली (Delhi) पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के लगभग सभी बड़े नेताओं संग मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक रणनीति तैयार की है. जहां एक ओर हर कोई साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहा है. वहीं वह इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

इसी बीच नीतीश गठबंधन में सहयोगी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें अगला प्रधानमंत्री तक घोषित कर दिया है. एक जन सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए कहा है कि नीतीश को सीएम के बजाए पीएम कहना चाहिए.

नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री

बता दें कि बिहार के गया में रबर डैम का उद्घाटन समारोह में सीएम नीतीश कुमार समेत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जीतनराम मांझी के साथ कई मंत्री उपस्थित रहे. इस दौरान मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि 'सीएम नीतीश मत कहिए, प्रधानमंत्री कहिए. ज्यादा अच्छा लगता है.'

तेजस्वी होंगे बिहार के अगले सीएम 

जीतन राम मांझी यहीं नहीं रुके, उनका कहना है कि नीतीश कुमार का पीएम बनना तय है, वहीं तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम बनने वाले हैं. इस पर उन्होंने कहा कि' तेजस्वी बाबू को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करना चाहिए.'

सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

फिलहाल इस बीच बिहार (Bihar) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के इस बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके बयान को लेकर यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं. जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि नीतीश कुमार को चने के झाड़ पर चढ़ाया जा रहा है. तो वहीं एक यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग प्रधानमंत्री बन गए तो पूरे देश में जंगलराज होगा. वहीं एक अन्य यूजर ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि 'और इसे राष्ट्रपति कहना चाहिए.' 

इसे भी पढ़ेंः
Video: पक्षी के शिकार के लिए घात लगाकर बैठी बिल्ली, अंत देख यूजर्स रह गए दंग

Dance Video: अफगानिस्तान पर जीत की खुशी से झूम उठी पाकिस्तानी हिरोइन, पति के साथ किया डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
Viral Video: कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे
कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे
फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
School Fight Video: स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget