JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
इस साल NTA ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट में फेरबदल करते हुए कुल 310 शहरों को शामिल किया है. नए नियमों के तहत छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने में कुछ खास पाबंदिया और दिशा निर्देश का पालन करना होगा.

JEE Main Registration 2027: एनटीए ने जेईई मेन 2027 के सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही परीक्षा शहरों के चयन और रजिस्ट्रेशन नियमों में कई जरूरी बदलाव किए हैं. इस साल एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट में फिर बदलाव करते हुए कुल 310 शहरों को शामिल किया है, जिसमें देश के 301 और विदेश के 9 शहर शामिल हैं. नए नियमों के तहत छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने में कुछ खास पाबंदिया और दिशा निर्देश का पालन करना होगा, ताकि आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.
परीक्षा शहर चुनने के नए नियम
एनटीए के नई दिशा-निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर कई नियम लागू किए हैं. उम्मीदवारों को अपने परमानेंट या प्रेजेंट एड्रेस वाले राज्य में स्थित शहरों में से ही परीक्षा केंद्र चुनने का ऑप्शन मिलेगा. वहीं अगर उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान एड्रेस वाले राज्य में चार परीक्षा शहर उपलब्ध नहीं है, तो प्रशासनिक सुविधा के आधार पर उन्हें दूसरे राज्यों के शहर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान प्राथमिकता के क्रम में परीक्षा शहर के लिए चार ऑप्शन भरने होंगे. एनटीए की पूरी कोशिश पहली पसंद का शहर देने की होगी, लेकिन प्रशासनिक या लॉजिस्टिक कारणों से दूसरा ऑप्शन भी मिल सकता है. एक बार केंद्र आवंटित होने के बाद शहर बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
विदेशी उम्मीदवारों के लिए नियम
जिन उम्मीदवारों का स्थायी या वर्तमान एड्रेस भारत से बाहर है, उन्हें भी आवेदन के दौरान भारत में कम से कम एक परीक्षा शहर चुनना अनिवार्य किया गया है. शहरों का ऑप्शन भरते समय अपनी यात्रा की सुविधा और प्राथमिकता का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि आवंटन के बाद शहरों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें-JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम
परीक्षा शहरों की लिस्ट में हुआ बदलाव
पिछले साल के मुकाबले इस साल जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए परीक्षा केंद्र की कुल संख्या 323 से घटकर 310 रह गई है. ओडिशा में कालाहांडी, सुंदरगढ़ और पंजाब में साहिबजादा अजीत सिंह नगर को इस बार लिस्ट में जोड़ा गया है. वहीं आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों को जैसे हिसार, खंडवा, आसनसोल आदि को इस बार लिस्ट से हटा दिया गया है. इसके अलावा सिंगापुर, कुआलालंपुर, लागोस, वॉशिंगटन डीसी और म्यूनिख समेत अंतरराष्ट्रीय लोकेशन भी हटाई गई है. इसके अलावा बिहार में पटना, आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया,समस्तीपुर और सारण में केंद्र बनाए गए हैं.
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी दूसरी जरूरी बातें
एनटीए ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है. वहीं परीक्षा का आयोजन जनवरी 2027 में किया जाएगा. वहीं एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र फॉर्म भरने के लिए केवल अपने खुद के डिजिलॉकर, जन परिचय या ई-प्रमाण अकाउंट का ही इस्तेमाल करें. ताकि फ्यूचर में बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत नहीं हो. इसके अलावा फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर पर रि-केवाईसी पूरी करने की भी सलाह दी गई है, जिससे सिस्टम सही और अपडेटेड जानकारी अपने आप उठा सके. वहीं आवेदन पत्र में भर गया नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि पूरी तरह कक्षा दसवीं के सर्टिफिकेट या मार्कशीट से मेल खानी चाहिए. एक छोटी सी गलती भी आवेदन को रद्द कर सकती है.
ये भी पढ़ें-MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






















