'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
मद्रास हाई कोर्ट ने CJP प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और परिवार की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है. जानें आशुतोष रांका ने इस मामले पर क्या कहा.

मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है. इस जांच की मांग में उनके माता-पिता की जानकारी भी शामिल है. अगर सौरव दास के खिलाफ किसी भी तरह के आरोप साबित होते हैं तो उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को रद्द करने की भी मांग की गई है.
सौरव दास के खिलाफ जांच की मांग पर आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यहां जो हो रहा है वह शर्मनाक पल है. किसी को सिर्फ इसलिए परेशान करना क्योंकि आपको उसका काम पसंद नहीं है - हम आखिर कब तक यह सब बर्दाश्त करते रहेंगे?
What's happening here is a moment of collective shame. Hounding someone just because you can't stand their work - to what extent are we going to tolerate all of this?
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 30, 2026
छह सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी. फिलहाल, अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है. इसका मतलब यह नहीं है कि याचिका में लगाए गए आरोप साबित हो गए हैं. सौरभ दास की नागरिकता या पहचान को लेकर कोई अंतिम फैसला भी अभी नहीं आया है.
सौरव दास का कॉकरोच जनता पार्टी में काफी महत्वपूर्ण स्थान है. वे पार्टी के काफी खास मेंबर है. वे लगातार पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस कड़ी में उन्हें आशुतोष रांका के साथ जेल भी जाना पड़ा था, जब उन्होंने शांति भंग करने की कोशिश की है. उन्हें 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें सारे मामलों में रिहा कर दिया था.






















