एक्सप्लोरर

Israel में बिगड़ रहे हालात! सेना में शामिल होने से एक दिन पहले इस कपल ने थामा एक दूसरे का हाथ, रचाई शादी

Israel Hamas Conflict: मौजूदा हालातों को देखकर यही लग रहा है कि ये जंग भी रूस और यूक्रेन की तरह लंबी खिचने वाली है. हालांकि ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस जंग में किस पक्ष को फतेह मिलेगी.

Israel Palestine War: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच छिड़ा खून के युद्ध अब भयावह रूप लेता जा रहा है. हर बदलते दिन के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. घायलों की संख्या बढ़ रही है. दोनों में से कोई पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है. मौजूदा हालातों को देखकर यही लग रहा है कि ये जंग भी रूस और यूक्रेन की तरह लंबी खिचने वाली है. हालांकि ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि युद्ध का समापन कैसे होगा और किस पक्ष को फतेह मिलेगी. लेकिन वर्तमान हालात काफी चिंताजनक हैं. आलम ये है कि इजराइल की सेना में शामिल होने के लिए हजारों लोगों को ड्यूटी पर तैनात होने के लिए बुलावा भेजा गया है.

ड्यूटी पर तैनात होने के लिए बुलाए गए सैकड़ों लोगों में एक उरी मिंटजर और एलिनोर योसेफिन भी शामिल हैं, जिन्हें सैन्य रिजर्व में रखा गया है. यानी ये कपल अब इजराइल की सुरक्षा की खातिर सेना में शामिल होने जा रहा है. दरअसल ये कपल एक दूसरे से बेहद प्यार करता है. हालांकि इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि हमास इजराइल पर अचानक हमला बोलकर युद्ध को हवा दे देगा. इजराइल में बिगड़ते हालात के मद्देनजर इस कपल को सेना में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. सेना में शामिल होने से पहले इस कपल ने शादी करने का फैसला किया. 

परिवार की मौजूदगी में रचाई शादी

शनिवार को हुए हमले के अगले दिन यानी रविवार की रात को दोनों ने एक शादी समारोह का आयोजन किया, जिसमें परिवार के कुछ करीबी लोग शामिल हुए. दोनों ने एक दूसरे का आखिरी सांस तक साथ देने का वादा करके शादी कर ली. जिस वक्त इस कपल को सेना में शामिल होने के लिए बुलाया भेजा गया, उस वक्त ये दोनों थाईलैंड के टूर पर थे. हमले की जानकारी मिलते ही दोनों जल्दी इजराइल पहुंचे. 

तैनात किए गए 3 लाख रिजर्विस्ट्स 

मिंटजर ने कहा, 'मैंने इस पल का ख्वाब (शादी का ख्वाब) हजारों बार देखा था. लेकिन यह सबकुछ इस तरह से होगा मैंने कभी नहीं सोचा था. मुझे अपनी सबसे बेहतरीन दोस्त से बेहद प्यार है. वो मेरा अतीत, वर्तमान और भविष्य सबकुछ है.' इजराइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने बताया कि 3,00,000 रिजर्विस्ट्स को सेना में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि इतनी जल्दी इतने बड़ी संख्या में इतने सारे रिजर्विस्ट कभी जुटाए गए हों. हमने 48 घंटों में ही 3,00,000 रिजर्विस्ट्स जुटा लिए.

ये भी पढ़ें: इजराइली शख्स को सेना से आया बुलावा, तो देश के खातिर पत्नी 'India' को कहा अलविदा, अब जंग के मैदान में मारी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget