एक्सप्लोरर

न कभी हुआ प्यार...न कभी किसी से मिलने की होती है चाहत, 35 साल की इस महिला को लगता है पुरुषों से डर, बताई चौंकाने वाली वजह

जिस महिला की तस्वीर आप इस समय देख रहे हैं, इस महिला की उम्र 35 साल है. अपनी 35 साल की लाइफ जर्नी के दौरान इस महिला को न तो कभी किसी से प्यार हुआ और ना ही लगाव.

आज के इस दौर में बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ या वे कभी किसी रोमेंटिक रिलेशनशिप में नहीं आए. आजकल तो टीनएज ग्रुप के लोग भी प्यार में पड़े नजर आते हैं. जब टीनएज का दायरा पार करके वह जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं तो अपने रिलेशनशिप को और आगे तक ले जाते हैं. रिलेशनशिप में प्यार जताने के लिए किस करना या गले लगाना बहुत आम बात हो गई है. यहां तक कि कुछ लोग आपसी सहमति से संबंध भी बना लेते हैं. लेकिन जिस महिला की तस्वीर आप इस समय देख रहे हैं, इस महिला की उम्र 35 साल है. अपनी 35 साल की लाइफ जर्नी के दौरान इस महिला को न तो कभी किसी से प्यार या लगाव हुआ और ना ही कभी किसी को किस करने या प्यार जताने की इच्छा जागृत हुई.

इस महिला का नाम आन्या पांचाल है. आन्या कहती हैं कि उन्हें पुरुषों से बात करने या उनसे मिलने से डर लगता है. 35 साल के दौरान एक बार भी वह किसी पुरुष के करीब नहीं गईं. न तो कभी कोई रिलेशनशिप रखा और ना ही कभी किसी को किस या हग किया. आन्या अपने माता-पिता के साथ रहती हैं. वह कहती हैं कि उनमें सोशल एंग्जायटी है. वह पुरुषों से बात करने, उनसे मिलने, उनके साथ रहने या रिलेशनशिप में आने से डरती हैं.

पुरुषों से बात करने से लगता है डर

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आन्या ने कहा कि रोमेंटिक डेट पर जाना तो बहुत दूर की बात है, मुझे तो किसी पुरुष से बात करने से भी डर लगता है. मेरे अंदर कॉन्फिडेंस लेवल इस मामले में बहुत कम है. मेरे लगभग सभी दोस्त शादीशुदा हैं और तो और उनके बच्चे भी हैं. लेकिन मैं अब भी कुंवारी हूं. मैंने आजतक किसी को किस नहीं किया, जैसा कि कपल फिल्मों में करते देखे जाते हैं. हालांकि मुझे अब वर्जिन रहना बहुत अजीब लगता है. मेरे पैरेंट्स की शादी को पूरे 40 साल गुजर गए हैं. वे मुझसे सिर्फ यही चाहते हैं कि मैं अपने मनपसंदीदा शख्स के साथ खुश रहूं.

इमोशनल कनेक्शन की चाहत

उन्होंने आगे कहा कि मैं फिजिकल रिलेशन से ज्यादा इमोशनल रिलेशन बिल्ड करना चाहती हूं. हालांकि इसके लिए मुझे किसी को डेट करना होगा. लेकिन चिंता की बात यह है कि जब भी मेरे मन में किसी पुरुष से मिलने या बात करने का विचार आता है तो मैं खौफजदा हो जाती हूं. सोशल एंग्जायटी से पीड़ित आन्या ने इस दिक्कत के पीछे की वजह भी बताई और कहा कि उन्हें बचपन में बुली किया जाता था. जिसकी वजह से वह लोगों के साथ घुलने-मिलने या सोशल होने से डरने लगीं. वह पुरुषों से बातचीत करने से शर्माने लगीं. यही कारण है कि उन्हें अब पब जाने से ज्यादा अच्छा घर पर बैठकर हलवा खाना लगता है. 

लाइफ एन्जॉय करना चाहती हैं आन्या

आन्या ने बताया कि यह सब 16 साल की उम्र से शुरू हुआ, जब उन्होंने लोगों से खुद को बिल्कुल अलग-थलग कर लिया. हालांकि अब वह किसी के साथ रिलेशनशिप रखना चाहती हैं और प्यार करना चाहती हैं. क्योंकि वह ये नहीं चाहती कि उन्हें बुढ़ापे में इस बात का पछतावा हो कि उन्होंने अपनी लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय नहीं किया.

ये भी पढ़ें: समुद्र में नहाने गए शख्स के चेहरे पर लिपट गया 'ऑक्टोपस', डॉक्टरों की छुड़ाने में खराब हुई हालत, देखें VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
कॉलेज में जिंदा समाधि ले रहे थे छात्र नेता, अचानक आई पुलिस और हो गया खेल
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget