एक्सप्लोरर

Video: इंसान क्या जानवर भी गर्मी से बेहाल, घर में बने स्विमिंग पूल में कूदा जंगल से आया भालू

अमेरिका में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों के साथ साथ जानवरों के भी हाल बेहाल हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक भालू को गर्मी से राहत लेने के लिए पूल में उछल कूद करते हुए देखा जा सकता है.

Trending video: भारत में इन दिनों लोग बरसात से परेशान हैं, इसके बाद उमस होनी है और फिर वही गर्मी का सितम. खैर फिलहाल बरसात परेशानी के साथ साथ लोगों को मजे भी दे रही है. लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है. जिसने इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी जीना मुश्किल किया हुआ है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक भालू पानी के टब में उछल कूद करते हुए गर्मी से राहत पाने की जद्दोजहद कर रहा है. पानी के टब में लेटा हुआ भालू पानी से आस लगाए हुए है कि उसे इस भयानक गर्मी से राहत मिलेगी.

पूल में भालू ने दिखाए शाही ठाठ

वायरल वीडियो में भालू जिस तरह से पूल के अंदर लेटा है उससे ऐसा लग रहा है कि वह किसी राजघराने से है. सिर को लेटे हुए ऊपर उठाए और पैर पर पैर बांधे पानी में ऐसी हरकतें कर रहा है मानों भालू ने चाय नाश्ते का ऑर्डर दिया हो और बस अभी साहब के नौकर चाय नाश्ता परोसने ही वाले हों. शाही ठाठ दिखाता भालू पूल में लेटे हुए ऐसा लग रहा है जैसे लंगूर के हाथ अंगूर लग गया हो. जिस घर में यह पूल रखा हुआ है उस घर के मालिक वेन सोचा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: दुनिया का हर देश घूम चुका है यह शख्स, चार बार मिटा चुका माथे पर लगा जासूसी का दाग

अक्सर आने वाले इस भालू के लिए तैयार करके रखते हैं पूल

घर के मालिक वेन सोचा का कहना है कि हम इस भालू को स्नैगल कहते हैं, क्योंकि इसके मुंह के बांयी ओर एक कैनाइन दांत लटका हुआ है. उन्होंने कहा कि भालू इस क्षेत्र में अक्सर आता है और बच्चों के पूल में पानी भर दिया जाता है. आगे भी इस पूल में पानी भरा ही रहेगा, ताकि मेहमान दोबारा आए तो उसे गर्मी के परेशान न होना पड़े.

यह भी पढ़ें: 25 साल की उम्र में ऐसी दिखती थी ममता बनर्जी? जानिए वायरल हो रहे दावे का सच

भालू के साथ मच्छरों का भी करना होगा स्वागत

वीडियो को ABC News ने अपने यूट्यूब चैनल से शेयर किया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई पूल में पानी भरा रहेगा तो भालू आए या न आए, मच्छर जरूर आ जाएंगे. एक और यूजर ने लिखा...पूल में अठखेलियां करता भालू बड़ा शानदार लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारा गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: ब्लिंकिट ने मैन्स अंडरवियर की जगह शख्स को भेजी ब्रा और पेंटी, जमकर वायरल हो रही पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget