एक्सप्लोरर

अमेरिका घूमने गई भारतीय महिला पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जबरन लगाई हथकड़ी- वीडियो वायरल

महिला बिना पैसे दिए ढेर सारा सामान लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. स्टोर मैनेजर ने उसे रोका, सवाल पूछे और फिर वीडियो में जो कुछ दिखा, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

अमेरिका में टूर पर गई एक भारतीय महिला अचानक सुर्खियों में आ गई है. वजह है एक ऐसा वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये वीडियो एक बड़े स्टोर 'टारगेट स्टोर' के अंदर का है, जहां ये महिला करीब सात घंटे तक घूमती रही. फिर जो हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोप है कि महिला बिना पैसे दिए ढेर सारा सामान लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. स्टोर मैनेजर ने उसे रोका, सवाल पूछे और फिर वीडियो में जो कुछ दिखा, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

सात घंटे तक स्टोर में घूमती रही महिला

मामला अमेरिका के इलिनॉय राज्य के एक टारगेट स्टोर का है. यहां एक भारतीय महिला करीब सात घंटे तक स्टोर के अंदर रही. वो कभी सामान उठा रही थी, कभी गलियों में घूम रही थी और कभी अपने फोन में कुछ देख रही थी. स्टाफ को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने पुलिस को बुला लिया. पुलिस जब पहुंची तो देखा कि महिला एक बड़ी गाड़ी में ढेर सारा सामान भरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसने कुछ भी पेमेंट नहीं किया था. स्टोर के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया “हमने इस महिला को सुबह से देख रखा था. वह सामान उठा रही थी लेकिन पैसे नहीं दे रही थी. आखिर में वह बिना पेमेंट किए वेस्ट गेट से बाहर निकलने लगी.”

पकड़े जाने पर मांगने लगी माफी, इसके बाद पुलिस ने...

पुलिस ने महिला से बात की. महिला ने कहा, “अगर ऐसा है तो माफ कीजिए. मैं यहां की नहीं हूं. मैं भारत से आई हूं और यहां नहीं रुकूंगी.” उसने ये भी कहा कि वह सामान के पैसे दे सकती है, लेकिन पुलिस ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया. बॉडी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में एक महिला पुलिस अफसर उससे पूछती है “क्या भारत में चोरी करना सही होता है? मुझे तो ऐसा नहीं लगता.” बिल की जांच करने के बाद पुलिस ने महिला को हथकड़ी लगा दी और थाने ले गई. अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन उस पर गंभीर आरोप लग चुके हैं और जल्द ही केस चल सकता है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है “1 मई 2025 को इस महिला ने टारगेट स्टोर से हजारों डॉलर का सामान लेने की कोशिश की, बिना पेमेंट किए.”

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

यूजर्स भड़के, बोले देश की बदनामी करने गई हो?

वीडियो को @BodyCamEdition नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...महिला पुलिस एक दम सही कर रही है. एक और यूजर ने लिखा...क्यों देश को बदनाम कर रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस महिला ने पुलिस ऑफिसर को इतना परेशान कर दिया लेकिन फिर भी पुलिस प्यार से बात करती रही.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget