एक्सप्लोरर

भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

एक क्लिप में वह बॉल को ऐसे फेंकता है कि वो सामने रखे टायर के बीच से होकर निकलती है, बिना कहीं टकराए. इस लेवल का कंट्रोल और निशाना देख कर हर कोई बस एक ही नाम याद कर रहा है...शोएब अख्तर.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को जोर से धड़कने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में एक 12 साल का बच्चा पिच पर गेंदबाजी करता दिख रहा है, लेकिन ये गेंदबाजी कोई आम गेंदबाजी नहीं है. इसमें है रफ्तार, एक्यूरेसी और ऐसा आत्मविश्वास जो बड़े-बड़ों में भी कम देखने को मिलता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये बच्चा कभी कांच की बोतलों को एक-एक कर बोल्ड कर रहा है, तो कभी स्टंप्स को इतनी ताकत और सटीकता से उखाड़ रहा है कि मानो प्रोफेशनल मैच चल रहा हो. एक क्लिप में वह बॉल को ऐसे फेंकता है कि वो सामने रखे टायर के बीच से होकर निकलती है, बिना कहीं टकराए. इस लेवल का कंट्रोल और निशाना देख कर हर कोई बस एक ही नाम याद कर रहा है...शोएब अख्तर.

नन्हें बॉलर को देख हर कोई हैरान

क्रिकेट फैंस इसे देख ‘नन्हा रावलपिंडी एक्सप्रेस’ कहकर बुला रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है, "इस बच्चे की रफ्तार और आग उगलती बॉलिंग देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी पुराने जमाने के तेज गेंदबाज को फिर से जन्म मिल गया हो." अब तक लाखों लोग ये वीडियो देख चुके हैं और तमाम क्रिकेटप्रेमियों ने इस बच्चे को सपोर्ट देने की मांग भी शुरू कर दी है.

कई लोगों ने तो यह तक लिख दिया कि अगर इसे सही गाइडेंस मिले, तो यह बच्चा आने वाले समय में भारत-पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को भी टक्कर दे सकता है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वीडियो किस शहर या गांव का है, लेकिन एक बात तय है, ये छोटा चैंपियन जल्द ही किसी बड़ी क्रिकेट एकेडमी की नजर में आएगा और शायद हम भविष्य के किसी इंटरनेशनल प्लेयर की शुरुआत देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

सही गाइडेंस मिले तो तराशा जा सकता है, बोले यूजर्स

वीडियो को @navsekera नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वही कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...गांव की प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए इसका सपोर्ट कीजिए. एक और यूजर ने लिखा...ये तो शोएब अख्तर के अंदाज में दिखाई दे रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गजब का टैलेंट है, सही गाइडेंस इसे तराश सकती है. वहीं कुछ यूजर्स इस गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
Man Gives Helmet to Child: असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget