एक्सप्लोरर

IIT मुंबई के छात्रों ने स्टेज पर लड़की के साथ किया ऐसा डांस, यूजर्स के बीच छिड़ गई बहस, देखें वीडियो

Viral Video: वीडियो में स्टूडेंट्स एक लड़की के साथ दबंग फिल्म के आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोगों ने ऐसे डांस पर अपना विरोध जताया है.

Trending Video: आईआईटी बॉम्बे इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में बना हुआ है. जहां कुछ छात्रों ने स्टेज पर एक लड़की के साथ ऐसा डांस किया कि इसने इंटरनेट पर अश्लीलता की परिभाषा पर बहस छेड़ दी. आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट्स का यह डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में स्टूडेंट्स कथित तौर पर अश्लील कपड़े पहने हुए एक लड़की के साथ दबंग फिल्म के आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. बस इसी डांस ने सोशल मीडिया पर हवा पकड़ ली और यूजर्स के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया.

IIT बॉम्बे के छात्रों ने लड़की के साथ किया अश्लील डांस?

वायरल हो रहा डांस का यह वीडियो आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल 5 के छात्रों ने किया जिसमें एक लड़की क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने आइटम सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है. इसके बाद कॉलेज की दूसरे छात्र भी इस डांस में शामिल हो जाते हैं और देखने वाले जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते हैं. डांस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे अश्लील और असभ्य बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इन छात्रों का बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लोगों ने इस तरह के डांस को पढ़ाई के माहौल के हिसाब से ठीक न बताते हुए इस पर तीखे रिएक्शन दिए तो कई लोगों ने इसे उदारवाद बताकर इसका बचाव भी किया. हालांकि अश्लीलता की परिभाषा क्या है इस पर तो बहस चल ही रही है, लेकिन डांस हॉस्टल के बच्चों ने मजेदार किया है.

यह भी पढ़ें: डेटिंग एप पर खोज रहा था बीवी, लग गया 21 लाख रुपये का घाटा, वजह हैरान कर देगी

लड़की ने स्टेज पर लड़कों का किया बुरा हाल

वीडियो में लड़की की हर स्टेप पर स्टेज पर खड़े लड़कों का दीवानों जैसा हाल हो रहा है और वो लड़की की डांस स्टेप पर लाइन मारे जा रहे हैं. लड़की भी डांस करते हुए कभी कमर मटका रही है तो कभी अपने डांस मूव्स ले रही है. बस इसीलिए नेटीजंस को हो सकता है कि डांस में अश्लीलता दिखाई दी हो और उन्होंने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया हो. हालांकि इंटरनेट पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फेक पांडा के बाद चीन ने फेक व्हेल दिखा लगाया चूना, फिर दर्शकों ने ऐसे किया हंगामा

यूजर्स ने बताई अश्लीलता की परिभाषा

वीडियो को venom नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स अश्लीलता की परिभाषा को लेकर बंटे हुए हैं. एक यूजर ने लिखा...कॉलेज बॉलीवुड से ज्यादा गंदगी परोस रहे हैं समाज को. एक और यूजर ने लिखा...तुम लोगों की सोच ही घटिया है, इस डांस में क्या बुराई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे नहीं लगता कि इस गाने में कुछ गलत है.

यह भी पढ़ें: पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget