एक्सप्लोरर

Mother Day special: इन सुंदर लाइनों से करें अपनी मां से प्यार का इजहार, इमोशनल हो लगा लेंगी गले

Happy Mothers Day 2025: दुनिया के कई विद्वानों ने तो मां पर ग्रंथ तक लिख दिए. कहा जाता है कि अगर अपनी मां को खुद के चमड़े की जूतियां सिल कर भी पहना दी जाए तो भी उसके दूध का कर्ज अदा नहीं हो सकता.

Happy Mothers Day 2025: हर साल मई का दूसरा रविवार सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं होता, बल्कि वो दिन होता है जब दुनिया उन औरतों को याद करती है, जिनकी ममता ने हमें इस दुनिया में टिकाए रखा. मां जिसका नाम लेते ही आंखें नम और दिल भारी हो जाता है, लेकिन उसके आंचल की छांव में जिंदगी का सबसे मीठा सुकून मिलता है. मदर्स डे कोई एक दिन का इमोशन नहीं है, ये उन तमाम लम्हों की याद है जब हमारी मां ने खुद भूखे रहकर हमें खिलाया, खुद जागती रही लेकिन हमें सुलाया, खुद रोई लेकिन हमें हंसाया. दुनिया के कई विद्वानों ने तो मां पर ग्रंथ तक लिख दिए. कहा जाता है कि अगर अपनी मां को खुद के चमड़े की जूतियां सिल कर भी पहना दी जाए तो भी उसके दूध का कर्ज अदा नहीं हो सकता. उसी मां के लिए आज हम आपके लिए शानदार कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें सुनाने के बाद आपकी मां इमोशनल हो आपको जरूर गले लगा लेगी.

* फूलों के बगैर बाग और मां के बगैर घर कब्रिस्तान लगता है
* अगर मां के जख्मों को चाट कर भी साफ किया जाए तो भी उसके दूध का कर्ज अदा नहीं हो सकता. 
* अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा, मैं जब घर से निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है. (मुनव्वर राणा)
* किसी को घर मिला हिस्से में किसी के घर में दुकान आई, मैं सबसे छोटा था मेरे हिस्से में मां आई( मुनव्वर राणा)
* मां की बैचेनी को तो खुदा भी जाया नहीं करता और वो पानी के चश्में बहा देता है.
* जितना मिला मेरी मां से मुझको, इतनी तो मेरी औकात नहीं है.
* घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें, घर में बैठी मां को हंसाया जाए.
* मां को मुस्कुराकर देखना भी इबादत है.
* कायनात की बनाई सबसे सुंदर चीज केवल और केवल मां है.

आज भी जब हम मुश्किल में होते हैं, तो सबसे पहले मां की आवाज कानों में गूंजती है कि “घबराओ मत बेटा, मैं हूं ना.” वो मां जो कभी जुबान से नहीं कहती कि वो थक चुकी है, लेकिन उसकी झुर्रियाँ हर कुर्बानी की गवाही देती हैं. मदर्स डे उसी ‘भगवान के जमीन पर मौजूद’ सबसे बेहतरीन तोहफे का सम्मान है, जो चुपचाप हमारी खुशियों में खुद को घोल देती है. इस खास दिन पर आप इन कोट्स को अपनी मां के साथ शेयर कर सकते हैं जो सिर्फ शब्द नहीं, मां के लिए दिल से निकली इबादत है. आप चाहे इन्हें शेयर करें, स्टेटस बनाएं या अपनी मां को पढ़कर सुनाएं, ये कोट्स आपको और आपकी मां को जरूर भावुक कर देंगे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget