एक्सप्लोरर

कुंडली मिलाने वाला पंडित फरार है! कुत्ते की तरह एक दूसरे को कूटते दिखे पति पत्नी, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां पति और पत्नी एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिखते हैं. महिला की आवाज हालांकि वॉइस ओवर कमेंट्री में दब गई है लेकिन देखने से लग रहा है कि बहस तीखी और तमतमाई हुई है.

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और हंसी नहीं रोक पा रहा है. वीडियो में एक पति और पत्नी आपस में इस कदर भिड़ते नजर आ रहे हैं जैसे दोनों के बीच कोई पुराना 'खूनी बदला' चल रहा हो. यह कोई आम झगड़ा नहीं, बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे मोहल्ले का कोई इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट चल रहा हो, वो भी बिना रेफरी के लड़ते-झगड़ते ये दोनों पहले तो कमरे की चारदीवारी में एक-दूसरे पर चिल्लाते और हाथापाई करते दिखते हैं, लेकिन मामला जब हद से गुजर गया तो दोनों घर के आंगन में आ धमके और वहीं शुरू हुई वो जंग जिसने इंटरनेट को हिला कर रख दिया.

पति पत्नी में जमकर चले लात घूंसे

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां पति और पत्नी एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिखते हैं. महिला की आवाज हालांकि वॉइस ओवर कमेंट्री में दब गई है लेकिन देखने से लग रहा है कि बहस तीखी और तमतमाई हुई है. वहीं पुरुष की आवाज में भी गुस्से का ज्वालामुखी फूट रहा है. कुछ ही सेकंडों में दोनों एक-दूसरे को धकियाते हुए कमरे से बाहर निकलते हैं और सीधे आंगन की तरफ बढ़ते हैं. अब तक की स्थिति को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि बात इतनी बढ़ जाएगी कि दोनों धरती पर ही अखाड़ा बना लेंगे. जैसे ही आंगन में पहुंचते हैं, वहां पड़े सूखे घास और चारे पर दोनों गिरते हैं. लेकिन यह गिरना किसी हार की निशानी नहीं बनता, बल्कि यहीं से शुरू होता है असली धमाका.

कमरे की लड़ाई, मोहल्ले तक आई

घास-चारे में लोट-पोट होते हुए दोनों एक-दूसरे के बाल नोचते हैं, हाथ-पांव से वार करते हैं और मुंह से ऐसे शब्दों की बौछार करते हैं जिन्हें लिखना भी मुश्किल है. आस-पास खड़े कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, कुछ बीच-बचाव की कोशिश करते हैं लेकिन जोश में उफनते इस ‘दाम्पत्य युद्ध’ को रोक पाना किसी के बस की बात नहीं लगती. ये ऐसा दृश्य है जिसे देख कर गांव की कुश्ती याद आ जाए, बस फर्क इतना है कि यहां मट्टी नहीं, सूखा चारा है और खिलाड़ी प्रोफेशनल पहलवान नहीं, बल्कि पति-पत्नी हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @PalsSkit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पंडित को पकड़कर लाओ जिसने कुंडली बनाई थी. एक और यूजर ने लिखा...36 गुण नहीं बल्कि 36 का आंकड़ा दिख रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पंडित फरार है भाई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget