एक्सप्लोरर

कंट्रोल खो बैठी महिला वकील, रिवर्स लेते हुए होटल में घुसा दी कार- भयानक वीडियो आया सामने

महिला वकील अपनी कार के साथ होटल के बाहर गेस्ट पिकअप प्वाइंट पर खड़ी थी. माहौल बड़ा नॉर्मल था, कुछ गाड़ियां आ-जा रही थीं, रिसेप्शन के दरवाजे के पास कुछ लोग खड़े थे और एक दूसरी कार भी पार्क थी.

कुछ हादसे होते नहीं, हो जाते हैं और फिर वो CCTV फुटेज में कैद होकर सोशल मीडिया की गलियों से निकलकर न्यूज रूम की हेडलाइन बन जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया पेश आया एक फाइव स्टार होटल के बाहर, जहां महंगी कारों की आमद आम हो चुकी है लेकिन ऐसी अफरा-तफरी किसी ने शायद ही देखी हो. दरअसल, एक महिला वकील अपनी कार के साथ होटल के बाहर गेस्ट पिकअप प्वाइंट पर खड़ी थी. माहौल बड़ा नॉर्मल था, कुछ गाड़ियां आ-जा रही थीं, रिसेप्शन के दरवाजे के पास कुछ लोग खड़े थे और एक दूसरी कार भी पार्क थी. लेकिन वहां अचानक ऐसा कुछ हुआ कि लोग हक्के बक्के रह गए.

महिला वकील ने होटल में घुसा दी कार!

दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार ने तेजी से उल्टी चाल पकड़ी और होटल के कांच वाले मुख्य दरवाजे की ओर लपकी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तेज रफ्तार से पीछे जा रही कार सीधे होटल के गेट से टकराई. दरवाजा ऐसा टूटा कि कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए और कार होटल के भीतर तक घुस गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब ये मंजर देखा तो कुछ तो दहशत में चिल्ला पड़े और बाकी एक-दूसरे को खींचकर किनारे ले जाने लगे. गनीमत यह रही कि टक्कर के ठीक सामने जो कार खड़ी थी, उसका सिर्फ आगे का हिस्सा डेंट हुआ और वहां खड़े लोग किसी चमत्कार से कम तरीके से बाल-बाल बच गए. 

सीसीटीवी में कैद हुआ भयानक नजारा

बताया जा रहा है कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि ये घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि 'ये तो सच में फिल्मों वाला स्टंट था, बस गलती से रियल में हो गया'. महिला वकील ने अपनी कार पर कंट्रोल खो दिया था जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार होटल में घुस गई. वीडियो जैसे ही इंटरनेट के गलियारों में वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स भी हैरान रह गए और उन्होंने अपनी हैरानी कमेंट बॉक्स में दिखाई.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स लेने लगे मजे, कसे मजेदार तंज

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वकील है ये जरूरी नहीं है, महिला है ये जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा...गलती होटल वालों की है, रास्ते में कौन होटल बनवाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लोग क्यों एक महिला के रास्ते में आए, गलती महिला को छोड़कर सब की है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget