एक्सप्लोरर

टेक्नोलॉजी का गजब इस्तेमाल...खुद की हैंड राइटिंग में लिखने वाला डिवाइस कर दिया तैयार, होमवर्क की झंझट खत्म

Viral video: भारत के एक मशीन डिजाइनर ने ऐसी मशीन ईजाद की है जो एआई के जरिए उसका होमवर्क उसी की हैंडराइटिंग में कर देती है. आइए आपको बताते हैं इस अनोखी मशीन की कहानी.

Trending Video: आपको अपने स्कूल के दिन तो याद ही होंगे, जहां स्कूल का काम करते करते आपके हाथ जब तक 2 पेज राइटिंग के न कर लें तब तक रुकते नहीं थे. इससे हाथ भी कई बार तो सुन्न पड़ जाते थे. लेकिन अब टेक्नोलॉजी का जमाना है, हर जगह तकनीक ने अपने पैर पसार लिए हैं. लोगों का आधे से ज्यादा काम बगैर हाथ पैर हिलाए हो जाता है. ऐसे में नई तकनीक एआई ने दुनिया की तस्वीर बदल कर रख दी है. हर काम आज एआई के जरिए हो रहा है. ऐसे में भारत के एक मशीन डिजाइनर ने ऐसी मशीन इजाद की है जो एआई के जरिए उसका होमवर्क उसी की हैंडराइटिंग में कर देती है. आइए आपको बताते हैं इस अनोखी मशीन की कहानी...

केरल के युवा इंजीनियर ने किया अनोखा अविष्कार

केरल के रहने वाले देवदत्त पीआर के दिमाग ने एक ऐसी मशीन तो जन्म दिया है जिसने स्कूली छात्रों को राहत देने का काम किया है. केरल में जन्में डिजाइनर, इंजीनियर और उद्यमी देवदत्त ने जो मशीन बनाई है वो आपका होमवर्क आपकी खुद की लिखावट में करती है. देवदत्त के दिमाग में यह मशीन बनाने का आईडिया तब आया जब वे अपने कॉलेज के लैब रिकॉर्ड के सैकड़ों पृष्ठ लिखने से थक गए थे. उनका यह आविष्कार नीरस होमवर्क और असाइनमेंट के काम को आसान करने के लिए एक ठोस विकल्प हो सकता है. 

देखें वीडियो

प्रोफेसर ने पकड़ी हैंडराइटिंग

देवदत्त के साथ एक मजेदार किस्सा तब घटा जब उन्होंने अपनी मशीन का उपयोग करके अपने कॉलेज के प्रोफेसर को होमवर्क करके दिया. प्रोफेसर को लिखावट में कुछ गड़बड़ दिखी, क्योंकि सारी लिखावट एक समान थी, और एक दम सटीक थी. पकड़े जाने पर युवा इंजीनियर घर वापस गया और लिखावट को ज्यादा आउटपुट के साथ प्राकृतिक, मानव सदृश्य और कम एक जैसा दिखने वाला बनाने के लिए मशीन के कोड में कुछ बदलाव किए.

एआई का किया इस्तेमाल

देवदत्त का फोकस अपनी मशीन को ज्यादा बेहतर बनाने पर था. इसके लिए उन्होंने लिखने के काम को और आसान बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया. उन्होंने एक कर्सिव फॉन्ट एल्गोरिदम भी तैयार किया. इस मशीन में देवदत्त ने A4 शीट के लिए पेज टर्निंग मेकेनिज्म भी डाला, जो कि काम करते हुए पेज को भी खुद ब खुद पलट लेता है. 

हमेशा से कुछ नया करने का रहा है शौक

देवदत्त हमेशा से ही विज्ञान के जादूगर रहे हैं. 15 साल की उम्र में उन्होंने एक किफायती CoreXY3D प्रिंटर खुद डिजाइन करके बनाया, इसके अलावा वे और भी नए नए उत्पाद बना रहे थे. उनके हालिया आविष्कार, होमवर्क मशीन ने उन्हें बहुत फेम दिलाया है और उन्होंने इसे लेकर कई सारे पुरस्कार भी जीते हैं. 

ऐसे करती है काम

होमवर्क मशीन करीब 3 फीट ऊंची है, उसके बीच में कांच की एक प्लेट लगी हुई है जो किसी स्टाइलस जैसी दिख रही है. इसमें पेपर को रख कर चेट जीपीटी की मदद ली जाती है, इसके बाद ऑटोमेटिक डिजिटल पेन पेपर पर डाटा के मुताबिक लिखावट छाप देता है. मशीन के अलग अलग कोड हैं, जिन्हें सेट करने पर आप अलग अलग तरह की हैंडराइटिंग पेपर पर निकाल सकते हैं.

यूजर्स ने कहा कमाल कर दिया

वीडियो को @bhav_paaji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 14 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस आविष्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर यह मशीन छात्रों के हाथ लग गई तो उन्हें कभी होमवर्क नहीं करना पड़ेगा. एक और यूजर ने लिखा...यह मेरे टाइम पर क्यों नहीं बनाया किसी ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई पेज तो खुद से पलट लेता, ऐसा आलस भी किस काम का.

यह भी पढ़ें: Video: दो पेग लगाकर पीसीआर से सटा दी बाइक, यूजर्स बोले- पुलिस भी खतरे में है अब!

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
इंडिया से नफरत करने वालों पर जमकर बरसी विदेशी महिला, देखें वीडियो
राजस्थान की बहादुर मां- बेटी ने बचाई 3 मासूमों की जान, वीडियो वायरल
राजस्थान की बहादुर मां- बेटी ने बचाई 3 मासूमों की जान, वीडियो वायरल
'दीदी बिस्तर भी ले आती' ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठ गई महिला-भड़के यूजर्स
'दीदी बिस्तर भी ले आती' ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठ गई महिला

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
Embed widget