एक्सप्लोरर

Video: दो पेग लगाकर पीसीआर से सटा दी बाइक, यूजर्स बोले- पुलिस भी खतरे में है अब!

Viral Video: शख्स दो पैग पीकर इतना टुन था कि बहस करते हुए पुलिस की वैन को रुकवाया और उसी से सटा कर अपनी बाइक को खड़ा कर दिया. पुलिस वैन में एक लेडीज पुलिस भी मौजूद थी.

शराब पीना सेहत के लिए तो हानिकारक होता है लेकिन कई  बार लोग शराब पीकर यह भूल जाते हैं कि वो क्या कर रहे हैं और किसके साथ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शख्स सुपर बाइक लेकर चलती पुलिस कार में पुलिस वालों से बहस करता दिख रहा है. सही भी है, शराब पीने के बाद लोग शेर के पिंजरे में कूद पड़ते हैं, ये तो फिर भी पुलिस है. शख्स दो पैग पीकर इतना टुन था कि बहस करते हुए पुलिस की वैन को रुकवाया और उसी से सटा कर अपनी बाइक को खड़ा कर दिया. पुलिस वैन में एक लेडीज पुलिस भी मौजूद थी. आइए आपको बताते हैं किस बात पर छिड़ी बहस.

फोन पर बात कर रहा था पुलिस वाला

वीडियो जब शुरू होती है तो पुलिस की अर्टिगा कार और शख्स की सुपर बाइक एक साथ चल रही होती है, तभी बाइक चला रहे शख्स की नजर पुलिस वाले पर पड़ती है जो कि कार चलाते हुए फोन पर बात कर रहा होता है. बस इसी से शख्स बुरी तरह से तप जाता है और लगता है पुलिस वाले को बुरी तरह से हड़काने. बाइक सवार शख्स पुलिस वैन को रुकवाकर फोन पर बात कर रहे शख्स को इस तरह हड़काता है जैसे कि शख्स ने शराब पी रखी हो और दो पैग लगाने के बाद उसका कॉन्फिडेंस हाई हो गया हो.

देखें वीडियो

खैर शख्स पुलिस वाले से फोन पर बात करने को लेकर बहस करते हुए कहता है, तुम करोगे हमारी सेफ्टी इस पर पुलिस वाला एक दम नर्म लहजे में जवाब देता है. लेकिन बाइक सवार के सिर पर पता नहीं कौन सा भूत सवार रहता है. वो इस तरह से तपा रहता है मानों अभी अपना चालान कटवा कर आया हो.

सीट बेल्ट नहीं लगाने पर महिला पुलिस पर भी भड़का शख्स

तमाशा यहीं नहीं थमा, शख्स की नजर फोन पर बात करने के आलावा सीट बेल्ट पर भी पड़ी. पुलिस कर्मी ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी. इसके बाद आगे बैठी महिला पुलिस को भी शख्स ने सीट बेल्ट न लगाने पर सवाल पूछा. इसके बाद बूथ की जानकारी भी इन साहब को चाहिए थी कि पुलिसकर्मी कौन से बूथ के हैं. वीडियो में पुलिस वाले भीगी बिल्ली बने दिख रहे हैं और बाइक सवार उन पर तन कर खड़ा है. सही भी है, ड्राइव करते हुए अगर पुलिस ही फोन पर बात करेगी और सीट बेल्ट नहीं लगाएगी तो आम पब्लिक से क्या ही उम्मीद की जाए.

नशे में पुलिस की कार से सटाई बाइक?

वीडियो में आगे शख्स पुलिस कार का नंबर रिकॉर्ड करने के लिए उतरता है तो वो यह भूल जाता है कि बाइक में साइड स्टैंड भी होता है जिस पर बाइक को खड़ा करना होता है, लेकिन शायद नशे में भैया जी को याद नहीं रहता और भैया जी पुलिस कार पर ही अपनी भारी भरकम बाइक को सटाकर उतर जाते हैं और लगते हैं वीडियो बनाने. इसके बाद पुलिस वाला बाहर आने की कोशिश करता है लेकिन बाइक सटी होने की वजह से कार का दरवाजा खुल नहीं पाता है. बाइकर और पुलिस की ये गुफ्तगू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

अब पुलिस भी खतरे में है

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कैमरा ऑन था इसलिए भाई का भूत बनने से रह गया. एक और यूजर ने लिखा...अब पुलिस भी खतरे में है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई का कॉन्फिडेंस अलग लेवल का है.

यह भी पढ़ें: इंडिया वालों का जवाब नहीं, बाढ़ में फंसने पर ड्राइवर ने दौड़ाई कार तो बोली विदेशी महिला, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा 'दिल ना दिया' वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा
Father Funeral Viral Video : पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
पिता की चिता जलती रही, बेटियां सिर्फ स्क्रीन पर देखती रहीं; वीडियो वायरल
French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget