एक्सप्लोरर

क्या कभी देखा है कैसे पलक झपकते हैं चील? कमाल का वीडियो आया सामने

Viral video: आपने चील को पलकें झपकाते हुए शायद ही देखा हो. हाल ही में howduzitwork के फोटोग्राफरों ने चील की लाइव तस्वीरें ली और वीडियो बनाया जिसमें चील अपनी पलकें झपकाते हुए दिखाई दे रही है.

चील को आपने देखा हो या न देखा हो लेकिन चील के बारे में आपने सुना जरूर होगा. आसमान की ऊंचाइयों में उड़ान भरने वाला ये पक्षी शर्मीले किस्म का होता है. अपने हर काम को छिपकर करने वाली चील को क्या कभी आपने पलके झपकाते देखा? यकीनन आपने चील को पलकें झपकाते हुए शायद ही देखा हो. हाल ही में howduzitwork के फोटोग्राफरों ने चील की लाइव तस्वीरें ली और वीडियो बनाया जिसमें चील अपनी पलकें झपकाते हुए दिखाई दे रही है. अद्भुत नजारा देख आप भी हैरान रह जाएंगे, चील का पलकें झपकाना कोई आम पलकें झपकाने जैसा तो बिल्कुल नहीं है.

चील ने झपकाई आंखें, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को हैरान कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वीडियो में कैमरे के सामने बैठी चील को हर कोई निहार रहा है और सभी की आस केवल इस पर टिकी है कि किसी भी तरह से चील अपनी पलकें झपका दे. काफी देर इंतजार करने के बाद वो लम्हा आया जब चील ने अपनी पलकें झपकाई तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया, क्योंकि कुदरत के इस अनोखे नमूने को वहां खड़े लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था. चील ने पलकें झपकाईं और ये आम पक्षी की तरह बिल्कुल नहीं था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HowDuzItWork (@howduzitwork)

यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर ही पेशाब करने लगा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

कुदरत का अनोखा करिश्मा है चील की अनदेखी पलकें

चील का पलकें झपकाना आपको पुराने जमाने में चलने वाले शटर टीवी की याद दिला देगा. वीडियो में एक सफेद झिल्ली जो कि एक दम पतली है वो चील की आंखों की साइड से आती है और चील की आंखों को एक दम सफेद बना देती है. यह झिल्ली पक्षियों में पलकों का काम करती है और उनकी आंखों को साफ करने में मदद करती है. इस तरह की झिल्ली अक्सर सांपों, पक्षियों और स्तनधारियों में पाया जाता है.

यह भी पढ़ें: फोन चलाते हुए रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया शख्स, तेज रफ्तार ट्रेन से ऐसे बची जान

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को howduzitwork नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स चील की पलकें झपकते हुए देखकर हैरान रह गए हैं. एक यूजर ने लिखा...यह तो मगरमच्छ की तरह है. एक और यूजर ने लिखा, ये तो अल्लाह की सबसे बेहतरीन क्रिएशन में से एक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चील को इस तरह से देखना वाकई हैरानी भरा था.

यह भी पढ़ें: घरवालों के आते ही लोहे के बक्से में छिप गया बॉयफ्रेंड, कुछ देर बाद खोलने पर उड़ गए सबके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget