एक्सप्लोरर

लोकल लैंग्वेज से फिरंगन को लूटने की प्लानिंग कर रहा था ड्राइवर, अंग्रेजन की मलयाली सुन गाड़ी छोड़कर भागा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक विदेशी महिला को केरल में एक ड्राइवर घुमाने ले जाता है. लेकिन जब वह उस विदेशी महिला की मलयालम सुनता है. तो खुद ही डर के गाड़ी से उतर जाता है.

भारत घूमने हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं. टूरिज्म के लिहाज से भारत एक बेहद शानदार जगह है. लेकिन भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां बहुत सारी बोलियां भाषाएं बोली जाती हैं. ऐसे में किसी भी विदेशी टूरिस्ट को भारत आने पर लैंग्वेज बैरियर का सामना करना पड़ता है. कई बार इस चक्कर में विदेशी टूरिस्ट मुश्किल में भी पड़ जाते हैं. लेकिन अब विदेशियों में भारतीय भाषाओं को सीखने का क्रेज काफी बढ़ गया है.

विदेश में काफी लोग अब हिंदी में बात कर सकते हैं. तो वहीं अन्य भाषाओं को भी सीखने में काफी रुचि दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक विदेशी महिला को केरल में एक ड्राइवर घुमाने ले जाता है. लेकिन जब वह उस विदेशी महिला की मलयालम सुनता है.  तो खुद डर के गाड़ी से उतर जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

विदेशी महिला की मलयालम सुन डर गया ड्राइवर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी महिला एक लोकल ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठ जाती है. उसके बाद वह उसे इंग्लिश में पूछती है. हम कहां जा रहे हैं?  ड्राइवर भी इंग्लिश में जवाब देता है. आज हम यहां के सभी लोकल जगहों पर जाएंगे. इसके बाद ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ता है और विदेशी महिला को इशारे से बताते हुए अंग्रेजी में कहता है. मैडम यह लोकल फिश मार्केट है.

इसके बाद विदेशी महिला मलयालम में उसे जवाब देती है. ड्राइवर हैरान रह जाता है पूछता है उससे आपने कुछ कहा. महिला मना कर देती नहीं मैंने कुछ नहीं कहा. इसके बाद वह गाड़ी और आगे बढ़ता है और महिला को इंग्लिश में बताता है. ' मैडम यह लोकल शॉप है इसे पेटिकडा कहते हैं.' इसके बाद महिला फिर से मलयालम में उसे कुछ कहती है.

उसके बाद फिर ड्राइवर कहता है.'क्या कहा?' महिला फिर से मना कर देती है.'कुछ हुआ क्या?' ड्राइवर फोन पर बात करते हो आगे बढ़ता है. इसी बीच महिला फिर से मलयालम में कुछ कहती है. यह सुनकर ड्राइवर डर जाता है और बाहर आ जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahmad Salah | احمد صلاح (@ahmadalkaashekh)

 

लोग कर रहे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ahmadalkaashekh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. इसे अबतक 5 लाख के करीब बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर काफ़ी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'जैसा आपने कहा बहुत क्यूट लगा.' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'सच बताऊं तो बहुत डरावना है, इन आवाजों के बिना एक भी दिन नहीं गुजरता.' 

यह भी पढ़ें: ठंड में मजे के चक्कर में लेने के देने पड़ गए, बर्फ पर 100 मीटर तक घिसटता गया शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रूकेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश

वीडियोज

Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal
Delhi Building Collapse: पीजी में'मौत का एग्रीमेंट'.. जवाबदेही कब ?।Janhit With Chitra Tripathi
Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget