नन्हे डॉगी ने बैठने के लिए बुजुर्ग महिला की ओर खिसकाया स्टूल, ये Video आपको जरूर देखना चाहिए
Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे कि नन्हा पिल्ला बैठने के लिए एक बुजुर्ग महिला की ओर स्टूल को धक्का देता है. वायरल वीडियो यूजर्स को डॉगी की संवेदनशीलता पर भावुक कर रहा है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे वीडियो के कंटेंट बिलकुल अनोखे होने के साथ ही साथ दिल छू लेने वाले भी होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक छोटे पिल्ले (Puppy) का वायरल हो रहा है, जिसमें उसे एक बुजुर्ग महिला की मदद करते देखा गया है.
ये बात सभी जानते हैं कि डॉगी इंसानों के बेहद करीब होते हैं और उनके बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं. इस बात को एक बार फिर से इस वीडियो में दिखने वाले नन्हे पिल्ले ने साबित की है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को बगीचे में जाते हुए दिखाया गया है और वहीं उसके पास एक नन्हा पिल्ला देखा जा सकता है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, ये पिल्ला एक छोटे से स्टूल को महिला की ओर धकेलता है क्योंकि बुजुर्ग महिला बैठने की कोशिश कर रही होती है.
वीडियो देखिए:
Dogs are the best.. 😊 pic.twitter.com/bec80SG4fm
— Buitengebieden (@buitengebieden) October 23, 2022
छोटे डॉगी ने की महिला की मदद
इस रोचक वीडियो को बुइटेन्गेबिडेन नाम की आईडी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस पेज से अक्सर ऐसे दिलचस्प वीडियो शेयर किए जाते रहते हैं. इस पेज के 1.7 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. शेयर की गई इस क्लिप में आपने एक बुजुर्ग महिला को बगीचे में देखा, जिसे बैठने के लिए वहीं मौजूद एक क्यूट पिल्ला तुरान स्टूल खिसकाकर देता है. ये सब देखकर काफी हैरानी तो होती ही है, साथ ही चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी आ जाती है. इस दिलचस्प वीडियो को अब तक 8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये गिनती वायरल वीडियो (Viral Video) के अनोखे कंटेंट की वजह से लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस ATM से निकले 200 रुपये के नकली नोट






















