एक्सप्लोरर

इंसान नहीं फरिश्ता कहिए...दुबई में डिलीवरी ब्वॉय ने जीता यूजर्स का दिल; देखें वीडियो

वीडियो की शुरुआत दुबई की एक सड़क से होती है. यहां एक खराब हो चुकी स्कूल बस में एक शख्स धक्का लगाते हुए दिख रहा है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं. कुछ वीडियो देखकर आपका मूड खराब हो जाता है तो कुछ वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि यूजर्स का दिन बना जाते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान जरूर आएगी और आप आसमान की तरफ देखकर इंसानियत को जिंदा रखने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया जरूर कहेंगे. यह वीडियो दुबई से आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है. 

वायरल वीडियो में खराब स्कूल बस को एक शख्स धक्का लगाते दिख रहा है. कहा जा रहा है कि यह स्कूल बस बीच सड़क पर खराब हो गई. भरी दुपहरी में बच्चों से भरी स्कूल बस के खराब होने के बाद मासूम काफी मायूस हो गए. बस तब ही एक सुपर हीरो की एंट्री होती है, इसके बाद वह जो करता है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोग दिल खोलकर इंसान के रूप में इस फरिश्ते की तारीफ कर रहे हैं. 

इंसान नहीं 'सुपरहीरो' कहिए

वीडियो की शुरुआत दुबई की एक सड़क से होती है. दूसरे दृश्य में एक स्कूल बस दिखाई देती है, जो लगभग खराब हो चुकी है और ड्राइवर की लाख काशिशों की बाद भी आगे नहीं बढ़ रही है, जिस कारण बस में बैठे बच्चे मायूस हो चुके हैं. इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक डिलीवरी ड्राइवर फरिश्ता बनकर आता है और बस को पीछे से धक्का लगाना शुरू कर देता है. वीडियो के इस सीन ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है और लोग इसे इंसानियत की जीती-जागती मिसाल बता रहे हैं. इस वीडियो में न कोई ड्रामा है, न कोई शोर... है तो सिर्फ एक्शन. दावा किया जा रहा है कि दुबई के फुरजान इलाके में एक स्कूल बस खराब हो गई थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Loay Salimeh (@loaysalimeh)

वीडियो ने यूजर्स का जीता दिल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है, जिस पर लोग दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत अच्छा, भारत में अक्सर देखने को मिलता है. एक यूजर ने लिखा, हीरो नंबर वन. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सुपर हीरोज ऑफ यूएई. 

यह भी पढ़ें: वाह क्या मुजस्समा है! शख्स ने बनवाई ऐसी बिल्डिंग, यूजर्स बोले- घर है या चीन की दीवार; वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget