एक्सप्लोरर

वाह क्या मुजस्समा है! शख्स ने बनवाई ऐसी बिल्डिंग, यूजर्स बोले- घर है या चीन की दीवार; वीडियो वायरल 

बिहार के खगड़िया जिला में बनवाए गए इस मुजस्समे की चौड़ाई मुश्किल से पांच इंच होगी, इसके बावजूद शख्स ने पांच मंजिला इमारत खड़ी कर दी है. अब इस अजीब सी इमारत को देखकर यूजर्स हैरान हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाता है. कभी कोई देसी जुगाड़ का वीडियो तो कभी रील के चक्कर में अजीब हरकतों वाले वीडियो. इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप अपने सिर के बल भी खड़े हो जाएंगे फिर भी समझ नहीं आएगा कि आखिर ये है क्या. दरअसल, इस बार सोशल मीडिया पर एक अजीब सी बिल्डिंग का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान और परेशान हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिहार के खगड़िया जिला का बताया जा रहा है. यहां एक शख्स ने दो मकानों के बीच दीवार नुमा एक बिल्डिंग खड़ी कर दी है. कहा जा रहा है कि शख्स ने यह इमरात अपने रहने के लिए बनवाई है, लेकिन इस बिल्डिंग की चौड़ाई इतनी है कि कोई बच्चा भी अपने हाथ फैलाए तो दोनों दीवारों को छू ले. यूजर्स इस घर को देखने के बाद इसे बनवाने वाले के मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि भाई ग्रेट वॉल ऑफ चाइना बनवा रहा था. 

पांच इंच चौड़ाई में खड़ी कर दी बिल्डिंग

खगड़िया जिला में शख्स द्वारा बनवाए गए इस मुजस्समे की चौड़ाई मुश्किल से पांच इंच होगी, लेकिन शख्स ने फिर भी पांच मंजिला इमरात खड़ी कर दी है. वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको यह भी समझ आएगा कि इसमें शायद कमरे भी बनवाए गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इन कमरों में आखिर रहेगा कौन? 

ढूंढ रहे सिविल इंजीनियर्स

खेतों के बीचोंबीच पांच इंच चौड़ाई वाले प्लॉट पर खड़ी की गई इस बिल्डिंग को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सिर के बल खड़े हो गए हैं, उन्हें फिर भी यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर इसे बनवाया क्यों गया है. वहीं यूजर्स का कहना है कि इस अजीब से मुजस्समे को बनवाने वाले शख्स को सिविल इंजीनियर्स भी ढूंढ रहे हैं और उससे ट्रेनिंग लेने की भी सोच रहे हैं. 

यूजर्स ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @ChapraZila एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस इमारत को देखकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक रूम में बस एक आदमी ही सोएगा, झगड़े की कोई बात नहीं. एक यूजर ने लिखा ग्रेट वाल ऑफ चाइना बनाने की सोच रहा था भाई. एक यूजर ने लिखा, पागलों के गांव नहीं बसते, ऐसे ही होते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, अबे यह Neom City की कथित दीवार है, शुरु बिहार से होती है और खत्म सऊदी में.

यह भी पढ़ें: भारत और फ्रांस के सैनिकों का हुआ आमना सामना, वायरल वीडियो में दिखी दोनों सेनाओं की ताकत

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget