एक्सप्लोरर

Viral Video: McDonald's में कॉफी आने में हुई देरी, महिला ने गुस्से में तोड़फोड़ कर स्टोर का बिगाड़ा नक्शा

Viral Video: अमेरिका में कॉफी मिलने में देरी होने पर एक महिला ने अपना आपा खो दिया, उसने खाने की ट्रे और मेज जमीन पर गिरा दिया. जब रेस्टोरेंट ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तब जाकर उसकी नाराजगी कम हुई.

Viral Video: कई बार होटल या रेस्टोरेंट में ऐसे ग्राहक आ जाते हैं जो मैनेजर और स्टाफ के लिए सिरदर्द साबित होते है. इसके अलावा वह दूसरे लोगों को भी तंग करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आने के बाद ऐसी घटनाएं अब कैमरे में कैद कर ली जातीहैं और सभी को ग्राहक की हरकतें दिखाने के लिए शेयर किया जाता है. 

हाल ही में एक ऐसा ही वाकया अमेरिका के अर्कांसस में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में हुआ. दरअसल यहां एक महिला ने कॉफी का ऑर्डर दिया. कॉफी तैयार करने के लिए महिला से पांच मिनट का वक्त मांगा गया लेकिन जब 5 मिनट में कॉफी नहीं मिली तो महिला ने गुस्से में आकर खाने की ट्रे और टेबल नीचे गिरा दिया. जब महिला को पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराने की धमकी दी गई तब उसकी नाराजगी कम हुई. उसने कहा कि वह डायबिटीज की मरीज है और शरीर में शुगर की कमी से वह इस तरह का व्यवहार करती है. इस पूरी घटना को एक कस्टमर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

न्यूजवीक के मुताबिक, इस क्लिप को टिकटॉक पर "till.bad.decisions" हैंडल से शेयर किया गया था. इस वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. ViralHog द्वारा इस क्लिप को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया. इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले कस्टमर ने बताया, 'मेरे लोकल मैकडॉनल्ड्स में लाइन में खड़े होने के दौरान, वीडियो में दिख रही महिला ने पूछा कि क्या कॉफी बनाने में पांच मिनट लगते हैं. मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारी ने जवाब दिया कि सच में इसमें पांच मिनट का वक्त लगता है क्योंकि इस पर टाइमर है. इसके बाद महिला ने कहा कि उसे थोड़ा प्रोफेशनल होना होगा'. 

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद महिला ने अपना आपा खो दिया. वह धीरे से आगे बढ़ी और स्लो मोशन में खाने की ट्रे जमीन पर गिरा दी. फिर टेबल को नीचे गिरा दिया. जब मैनेजर ने कहा कि वह नॉन इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला सकती है. तब महिला वापस अपनी जगह चली गई और कहा कि वह डायबटिज की मरीज है शुगर लेवल कम होने पर वह ऐसा करने लगती है. मैनेजर ने नॉन-इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया. जब तक वहां पुलिस पहुंची तब तक महिला जा चुकी थी. इस घटना को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने यह वीडियो पुलिस को दिखाया. 

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया

महिला के इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि कॉफी से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. वह जूस या कूकीज खा सकती थी. वहीं यूट्यूब पर एक यूजर्स व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि कितनी पॉवरफुल महिला है एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में जाकर कार्मचारियों को धमका रही है.  

यह भी पढ़ें

Vitamin B12 Benefit: विटामिन बी-12 से भरपूर 5 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Social Media Down: फेसबुक-इंस्टाग्राम हफ्ते में दूसरी बार हुआ डाउन, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget