एक्सप्लोरर

बर्फ काटकर निकाला गया जमी झील में फंसा हिरण, यूजर्स बोले- इधर-उधर जाते क्यों हो?

हिरण बर्फ में अपने हाथ-पैर मार-मारकर थक चुका था. बर्फ में फंसे हिरण के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. एनिमल रेस्क्यू टीम हिरण को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

अमेरिकी एनिमल रेस्क्यू टीम उस वक्त मुसीबत में फंस गई जब उन्हें बर्फ से जमी नदी से एक हिरण को निकालने में पसीने छूट गए. वाशिंगटन डीसी में पशु बचाव दल ने पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के साथ मिलकर बर्फीले पोटोमैक नदी में फंसे एक हिरण को बचाया. इसके लिए उन्हें बर्फ काटने वाली मशीन का सहारा लेना पड़ा, जिसमें वो सवार होकर हिरण तक पहुंचे. तब तक हिरण बर्फ में अपने हाथ-पैर मार-मारकर थक चुका था. बर्फ में फंसे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एनिमल रेस्क्यू टीम हिरण को बर्फ से बाहर लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

बर्फीली झील में फंसा हिरण, ऐसे दिया रेस्क्यू को अंजाम

ब्रांडीवाइन वैली एसपीसीए ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ब्रिज के पास ठंडी नदी में एक हिरण के बारे में कई कॉल आए. वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के हार्बर पेट्रोल और डीसी फायर और ईएमएस के फायरबोट चालक दल को मदद के लिए बुलाया गया, और बचाव दल ने फंसे हुए हिरण तक पहुंचने के लिए एक होवरक्राफ्ट नाव का इस्तेमाल किया.

एसपीसीए ने कहा, "ठंडे तापमान और बर्फीली परिस्थितियों की वजह से बचाव कार्य मुश्किल हो गया था, लेकिन सदस्यों की इस बहादुर टीम ने मिलकर काम किया और हिरण को सुरक्षित रूप से इस बर्फ के जंजाल से बाहर जमीन पर ले आए, जहां उसने अपना पैर जमाया और फिर भाग गया.

यह भी पढ़ें: गरीबों की टेस्ला! पाकिस्तानी शख्स ने जुगाड़ लगा कर बनाई टेस्ला कार, यूजर्स को याद आई भूखमरी

यूजर्स ने हिरण को दे डाली सलाह

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर उल्टा हिरण को ही खरी खोटी सुनाने में लगे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस हिरण को कोई समझाओ कि जब चलना नहीं आता तो ऐसी जगहों पर जाता क्यों है. एक और यूजर ने लिखा....बचाव दल का बहुत-बहुत धन्यवाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारा हिरण, वक्त पर नहीं आते तो मर सकता था.

यह भी पढ़ें: गजब हो गया! शिव मंदिर में छूरी उठाकर युवक ने कर दी ऐसी हरकत, लग गई भीड़; मामला वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget