एक्सप्लोरर

पापा के घर आते ही, उनकी खातिर में जुट गई नन्ही बेटी, दिल जीत लेगा ये क्यूट Video 

Viral Video: एक छोटी बच्ची के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया है. ये बच्ची अपने पिता के काम से लौटते ही उनकी सेवा में लग जाती है और लगातार उनके लिए कुछ न कुछ करती रहती है.

Trending Twitter Video: ऐसा कहा जाता है कि बेटियां बहुत नसीब वालों के घर में ही जन्म लेती है. हर पिता की किस्मत में बेटी का प्यार नहीं होता है, लेकिन जिसके जीवन में लक्ष्मी जैसी बेटी हो उसकी किस्मत चमक उठती है. ऐसी ही एक प्यारी बेटी का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें इस नन्ही सी जान को अपने पिता पर अपना पूरा प्यार और देखभाल बरसाते हुए देखा गया है.

नन्ही बच्ची का ये दिलचस्प वीडियो आपका दिल जीत लेगा. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया गया है. बच्ची के वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है कि, 'ऐसी होती हैं बेटियां... प्यार त्याग तपस्या की देवी होती हैं बेटियां... जय मां भारती जय मां भगवती जय श्री राम जी की." ऐसा माना जाता है कि बेटियां अपने पापा के सबसे ज्यादा करीब होती हैं और पिता का लगाव भी अपनी बेटियों की तरफ सबसे ज्यादा होता है. इस नाटकीय वीडियो को देखने के बाद आप भी पिता बेटी के इस अनमोल रिश्ते को सलाम करेंगे.

वीडियो देखिए:

 

पिता की सेवा करते दिखी बच्ची

इस छोटे से वीडियो में आपने देखा कि एक नन्ही सी बच्ची अपने पिता की सेवा कर रही है. जब उसका पिता काम से लौटता है तो बच्ची दौड़कर बाहर आती है और उनके हाथ धुलाने लगती है. इतना ही नहीं  ये बच्ची उनके बैठने के लिए चटाई बिछाती है और खाना लाकर भी देती है. वीडियो में फिर बच्ची को पिता की गोद में बैठकर साथ में खाना खाते हुए देखा जा सकता है. अगर आप एक बेटी के पिता होंगे तो यह वीडियो देखने के बाद आप जरूर इमोशनल हो गए होंगे.

पिता और बेटी के अनमोल रिश्ते को दिखाने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इसे धड़ल्ले से दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं. यही वजह है कि ये वीडियो इंटरनेट पर हर तरफ छा गया है.

ये भी पढ़ें:

गाड़ी को आते देख, छोटी सी बच्ची ने बच्चों को इस तरह एक्सीडेंट से बचाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget