जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुनाव आयोग को लेकर कहा है कि वह अपना काम कर रहा है. वहीं सीजेपी को लेकर कहा कि ये फील्ड तलाश रहे हैं. मांझी मीडिया से बात कर रहे थे.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हमला किया है. मांझी ने कहा कि सीजेपी के लोग अभी नए-नए आए हैं. वह फील्ड तलाश रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को गया में अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे.
जीतन राम मांझी ने कहा कि जहां तक चुनाव आयोग का सवाल है तो वह अपना काम कर रहा है. निर्णय CEC का होता है. CEC ने कहा SIR ठीक है. जो भारत के नागरिक नहीं हैं उसी का नाम कट रहा है.
चिराग पासवान के बयान पर भी किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो आदि के बंद होने पर बीते शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) को यह कहा था कि युवा शक्ति को कोई रोक नहीं सकता है. इस पर मांझी ने कहा कि यह सच है. पीएम भी युवा शक्ति की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदर्शन में सभी युवा नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- 'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
अरविंद केजरीवाल के हिरासत पर क्या कहा?
मांझी ने कहा कि बाहरी तत्व अशांति पैदा करना चाहते हैं. ऐसे युवा को युवा नहीं देशद्रोही कहेंगे. ऐसे लोगों पर तो कार्रवाई होगी ही. वहीं अरविंद केजरीवाल के हिरासत पर कहा कि अगर दायरे में आए हैं तो कार्रवाई हुई है.
दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि हमें भी लगता है कि कहीं न कहीं बाहरी लोगों से प्रभावित हैं. भारत के लोकतंत्र को इधर-उधर करना चाहते हैं. उन लोगों का होगा कि गृह युद्ध कर दो, आंतरिक व्यवस्था को इस तरह से कर दिया जाए जिससे सरकार बदनाम हो. हमारी शांति पच नहीं रही. बाहरी शक्तियां फाइनेंस करके यहां दबिश पैदा करना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें- 'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी




















