एक्सप्लोरर

बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की सफेद रंग का बाथरोब पहने पूरे टशन में मेट्रो की सीट पर बैठी हुई है. उसके चेहरे पर एक सीट मास्क लगा हुआ है.

दिल्ली मेट्रो में अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से तहलका मचाने वाले रील मेकर्स की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है. इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

जी हां, दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान एक लड़की अचानक अपने सारे झिझक को पीछे छोड़ बाथरोब पहनकर बैठ गई. इतना ही नहीं, वह चलती ट्रेन में ही बड़े आराम से चेहरे पर फेस मास्क लगाकर 'स्पा टाइम' का मजा लेने लगी. उसके आसपास बैठी आंटियां और अन्य यात्री उसे बड़ी हैरानी से घूरते रहे, लेकिन बेफिक्र लड़की को इससे जरा भी फर्क नहीं पड़ा.

मेट्रो बनी 'पर्सनल स्पा' और सहमी आंटियों की नजरें

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की सफेद रंग का बाथरोब पहने पूरे टशन में मेट्रो की सीट पर बैठी हुई है. उसके चेहरे पर एक सीट मास्क लगा हुआ है और वह ऐसे आराम फरमा रही है मानो अपने घर के लिविंग रूम या किसी महंगे स्पा सेंटर में बैठी हो. उसके ठीक बगल में और सामने बैठी आंटियां उसे सिर से पांव तक बेहद अचरज और हैरानी भरी नजरों से घूरती दिखाई दे रही हैं. ऐसा लग रहा है मानो वे सोच रही हों कि आखिर मेट्रो में यह क्या देखने को मिल रहा है. लेकिन लड़की के चेहरे पर ना तो कोई शिकन है और ना ही किसी के देखने का कोई खौफ. वह अपने ही टशन में मस्त होकर रील बनवा रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by झलको दिल्ली (@jhalkodelhi)

सोशल मीडिया पर व्यूज का तूफान और कमेंट्स की बरसात

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गया. नेटिजन्स इस नजारे को देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई लिख रहा है, "लगता है मैडम को ऑफिस के लिए देर हो रही थी, इसलिए तैयार होने का सारा काम मेट्रो में ही निपटा लिया." तो किसी दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, यहां हर रोज एक नया नाटक देखने को मिलता है." वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मेट्रो में सफर कम और फ्री का ड्रामा ज्यादा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

दिल्ली मेट्रो और 'रील फीवर' का अटूट नाता

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह की अतरंगी हरकत देखने को मिली हो. कभी बिकिनी पहनकर सफर करने वाली लड़की का वीडियो वायरल होता है, तो कभी मेट्रो के कोच के अंदर जोरदार डांस और लड़ाई-झगड़े के नजारे सामने आते रहते हैं. DMRC की तरफ से समय-समय पर सख्त चेतावनी और अपील जारी की जाती है कि मेट्रो के अंदर रील बनाना या यात्रियों को असुविधा पहुंचाना मना है. इसके बावजूद, रील बनाने का यह बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और व्यूज व लाइक्स पाने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget