एक्सप्लोरर

Video Viral: GB रोड में नाबालिग बच्चियों को दिए जा रहे इंजेक्शन, उम्र से पहले ही कर दिया जाता है जवान

GB Road Story: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट का है, जिसमें जीबी रोड की सच्चाई को लेकर सवाल किया गया है. पॉडकास्ट में सोशल वर्कर अतुल शर्मा ने काला सच बताया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट का है, जिसमें जीबी रोड की सच्चाई को लेकर सवाल किया गया है. पॉडकास्ट में सोशल वर्कर अतुल शर्मा बताती हैं कि उन्होंने कई ऐसे किस्से देखे हैं जहां लड़कियों को रंजिश में उठा लिया गया और बहुत कम उम्र में इस धंधे में धकेल दिया गया. लड़कियों को अपनी जिस्म की नुमाइश के लिए खिड़कियों पर खड़ा कर दिया जाता है और उतनी ही हाइट पर उन्हें खड़ा किया जाता है जितने में उनका फेस और छाती नजर आती रहे. क्योंकि कस्टमर यही सब देखकर आते हैं.

अतुल शर्मा ने ये भी बताया कि कैसे नाबालिग बच्चियों के अंगों को बड़ा करने और उन्हें जवान दिखाने के लिए उन्हें ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नाम का इंजेक्शन दिया जाता है. इतना ही नहीं, एक छोटी उम्र की लड़की को एक दिन में 15 से 20 कस्टमर के साथ हमबिस्तर होना पड़ता है. खूबसूरत लड़कियों और खुशबू से महकती लड़कियों को ऐसे कस्टमर के हवाले कर दिया जाता है जिसकी शक्ल देखने का मन भी नहीं होता, यहां तक की उन कस्टमर की शक्ल देखने के बाद कोई उनके हाथ का पानी तक नहीं पिएगा.

जब तक प्रेग्नेंट ना हो तब तक नहीं करने दिया जाता कंडोम का इस्तेमाल

अतुल शर्मा ने जीबी रोड का एक काला सच ये भी बताया कि शुरू में लड़कियों को कंडोम इस्तेमाल की इजाजत उनकी मालकिन देती ही नहीं है, क्योंकि इससे भी वो पैसा कमाती है. लड़की जब प्रेग्नेंट हो जाती है तो बच्चा पैदा कराकर उससे छीन लिया जाता है और हर बार अपने बच्चे से मिलने के लिए उन्हें 200 रुपये चुकाने होते हैं. आगे वो बोलीं कि नाबालिग बच्चियों की डिमांड बाजार में सबसे ज्यादा है. कई लड़कियों ने तो केवल इस काम की वजह से उनकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया है. आपको बता दें कि अतुल शर्मा एक सोशल वर्कर हैं और पिछले 30 सालों से सेक्स वर्कर के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सारी सेक्स वर्कर को रेस्क्यू भी किया है. अतुल शर्मा हाल ही में True Talk के पॉडकास्ट में पहुंची थीं.

किस कदर गंध में खाना खाती हैं सेक्स वर्कर

अतुल शर्मा ने बताया कि जीबी रोड के रेडलाइट एरिया में सेक्स वर्कर इतनी गंध में खाना खाती हैं कि वहां लोग थूक कर चले जाते हैं तो कोई कंडोम फेंक कर चला जाता है. इतना ही नहीं, खाना खाती सेक्स वर्कर के पास कोई भी शख्स पेशाब भी कर जाता है. ये सच्चाई जानकर आपके भी भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे. लेकिन जीबी रोड की इस काली सच्चाई का रथ यहीं नहीं थमता. इससे भी कई सारे घिनौने काम हैं, जो सेक्स वर्कर्स से कराए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को @askshivanisahu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या वजह है कि सरकार जीबी रोड के इन रेडलाइट एरिया को बंद नहीं करवा पा रही है. एक और यूजर ने लिखा...आप बता रही हैं और कानों से खून मेरे आ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सभी लड़कियों के साथ नहीं होता है, ज्यादातर लड़कियां अपनी मर्जी से आती हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस काम में ज्यादातर नेपाल और बांग्लादेश की लड़कियां होती हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: भालुओं से घिरे शख्स ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, सामने आया वीडियो
भालुओं से घिरे शख्स ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, सामने आया वीडियो
Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने सुखाए कपड़े- वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने सुखाए कपड़े- वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget