एक्सप्लोरर

Video: खतरनाक अजगर ने निगला बीच टॉवेल, पशु चिकित्सकों के छूटे पसीने, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: अजगर दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो जहरीला ना होते हुए भी बेहद खतरनाक होता है, आइए आपको बताते हैं किस तरह अजगर की जान पर बन आई जब उसने एक बीच टॉवल ही निगल लिया.

Trending Video: अजगर दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो जहरीला ना होते हुए भी बेहद खतरनाक होता है. यह जानवर किसी को भी अपने आगोश में लेकर एक झटके में मौत के घाट उतार सकता है. इसके अलावा अजगर बड़े बड़े जीवों को निगलने की ताकत रखता है. लेकिन कई बार निगलने की यही खासियत अजगर पर भारी पड़ जाती है, जिसका जीता जागता नमूना है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो. आइए आपको बताते हैं किस तरह अजगर की जान पर बन आई जब उसने एक बीच टॉवेल ही निगल लिया.

डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर ने बीच टॉवेल को पूरा का पूरा निगल लिया है. टॉवल निगलने के बाद अजगर की हालत बुरी तरह से खराब हो जाती है जिससे उसकी जान पर बन आती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टरों की पूरी टीम अजगर को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और अपने हाथों से अजगर के मुंह से टॉवेल खींच रही है. मामला कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है, जहां एक महिला अपने पालतू अजगर को लेकर अस्पताल पहुंची थी. बड़ी कोशिशों के बाद डॉक्टरों की टीम अजगर के पेट से टॉवेल निकालने में कामयाब हो जाती है, जिसे देखकर अजगर की मालकिन भी राहत की सांस लेती है और खुशी से उछल पड़ती है. हालांकि अजगर को पालना खतरे से खाली नहीं है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 27.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 69 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अजगर को कौन पालता है भाई, अपनी जान की हिफाजत करो. एक और यूजर ने लिखा...एक दिन तुम्हें भी यह अजगर इसी टॉवेल की तरह निगल जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...डॉक्टरों का शुक्रिया जिन्होंने प्यारे अजगर की जान बचाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रिमझिम में बीच सड़क पर जमकर नाची ग्रीन सूट वाली, यूजर्स बोले- बरसात आते ही उड़ने लगीं तितलियां

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये तो लेने के देने पड़ गए! चूसा हुआ आम कहते थे लोग तो शख्स ने खा ली 1.26 लाख की गोलियां, गुब्बारा बन गया शरीर
ये तो लेने के देने पड़ गए! चूसा हुआ आम कहते थे लोग तो शख्स ने खा ली 1.26 लाख की गोलियां, गुब्बारा बन गया शरीर
Easy Hack To Control Vomiting: कार या बस में आती है उल्टी? इस शख्स ने बताया सिक्कों वाला जुगाड़- वीडियो दूर कर देगा दिक्कत
कार या बस में आती है उल्टी? इस शख्स ने बताया सिक्कों वाला जुगाड़- वीडियो दूर कर देगा दिक्कत
Video: समंदर में बसेगा 80,000 लोगों का शहर! 1 मील लंबी ‘फ्रीडम शिप’ का वीडियो देख चौंके यूजर्स
समंदर में बसेगा 80,000 लोगों का शहर! 1 मील लंबी ‘फ्रीडम शिप’ का वीडियो देख चौंके यूजर्स
Video: साड़ी में ‘मूनवॉक’! गांव की महिला ने Michael Jackson स्टाइल पर डांस कर हिलाया इंटरनेट
साड़ी में ‘मूनवॉक’! गांव की महिला ने Michael Jackson स्टाइल पर डांस कर हिलाया इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
यूपी में ओवैसी की एंट्री क्यों हुई? प्रियंका चतुर्वेदी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'BJP के लिए...'
यूपी में ओवैसी की एंट्री क्यों हुई? प्रियंका चतुर्वेदी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'BJP के लिए...'
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
IND VS AFG ODI 2026: 'भारत से जीत पाना...', दूसरे ODI से पहले अफगानिस्तान के कप्तान का बयान वायरल
'भारत से जीत पाना...', दूसरे ODI से पहले अफगानिस्तान के कप्तान का बयान वायरल
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
Vegan Diet: दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?
दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
क्या कोई भी खोल सकता है टोल नाका, जानिए कैसे मिलता है इसका ठेका और क्या होता है प्रोसेस?
Embed widget