एक्सप्लोरर

भारी मिस्टेक हो गया सर...पानी में नहा रहे शख्स ने मछली समझ उठा लिया मगरमच्छ- वीडियो वायरल

नहाते-नहाते अचानक उस शख्स को लगता है कि उसके पैरों के पास कुछ मछली जैसी चीज टकराई है. वो हंसते हुए हाथ डालता है कि पकड़ लूं, लेकिन जो हाथ में आता है, वो देख कर उसकी आंखें, मुंह सब खुल जाते हैं.

नदी में नहाना एक आध्यात्मिक अनुभव माना जाता है, लेकिन जब नदी खुद ‘जुरासिक पार्क’ बन जाए, तो फिर नहाने वाला इंसान नहीं, कंटेस्टेंट बन जाता है, वो भी जिंदगी और मौत के बीच तैरता हुआ. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके शरीर का रोम-रोम पानी-पानी हो जाएगा और डर के मारे आप शायद नल से भी दूर भागने लगें.

वीडियो में एक शख्स अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा है. बाकी दोस्त नाव में बैठकर वीडियो बना रहे हैं, क्योंकि दोस्ती का पहला नियम यही है कि खतरे में डालो और फिर रिकॉर्ड करो. नहाते-नहाते अचानक उस शख्स को लगता है कि उसके पैरों के पास कुछ मछली जैसी चीज टकराई है. वो हंसते हुए हाथ डालता है कि पकड़ लूं, लेकिन जो हाथ में आता है, वो देख कर उसकी आंखें, मुंह और आत्मा सब खुल जाती हैं.

नहाते हुए शख्स की गोद में आ गया मगरमच्छ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स को मगरमच्छ का एहसास होता है, वो उसे जोर से फेंकता है और बिना कुछ सोचे नदी से सीधे नाव में चढ़ जाता है. उसके हाथ कांप रहे हैं, चेहरे का रंग उड़ चुका है और दोस्तों की हंसी बंद हो चुकी है. नदी के पानी की जगह अब डर की लहरें सबके मन में दौड़ने लगती हैं. कुछ लोगों को तो लगा कि ये प्रैंक है, लेकिन वीडियो के भाव और चेहरे की सच्चाई देखकर साफ लग रहा है कि ये मजाक नहीं, मगरमच्छ की मेहरबानी थी जो वक्त रहते छोड़ दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. 

नकली है मगरमच्छ? जान लीजिए

हालांकि देखने पर वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है. मगरमच्छ को लोग नकली बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह से मगरमच्छ को गोद में उठाना संभव नहीं है. सच भी है क्योंकि मगरमच्छ किसी भी शिकार के पास आते ही तुरंत हमला बोल देता है. गोद में उठाने जितना मौका न तो आजतक किसी को मिला है और ना ही मिलेगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता... लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Jaswant Gaur नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...स्क्रिप्टेड वीडियो लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा...मगरमच्छ नकली लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई अब नल के नीचे नहाने से भी डरेगा.

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Lioness Attack Viral Video: 30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget